Categories: sports news

दुनिया में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी आर अश्विन

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पांचवें मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। दरअसल यह मैच उनके टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच होने जा रहा है। अश्विन इस मुकाबले में उतरने के साथ ही भारत के लिए 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले 14वें खिलाड़ी बन जाएंगे। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। अश्विन का टेस्ट करियर काफी शानदार रहा है। उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज है जिसे आज तक किसी भी खिलाड़ी ने हासिल नहीं किया है। भारत के सबसे महान खिलाड़ियों की जब भी बात की जाएगी, तब-तब आर अश्विन का नाम उसमें जरूर शामिल होगा। अश्विन ने क्रिकेट जगत में कई बड़े कारनामे किए हैं। उनमें से एक यह भी है कि वह दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने टेस्ट क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट हासिल किए है और पांच शतक भी जड़ा है। उनके अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने ऐसा नहीं किया है। अश्विन ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इस मुकाम को हासिल किया था।

आर अश्विन ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 99 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 507 विकेट लिए हैं और 3309 रन भी बनाए हैं। वह टेस्ट में 14 अर्धशतक और 5 शतक भी लगा चुके हैं। वहीं, उन्होंने भारत के लिए 116 वनडे मैच खेलते हुए 156 विकेट हासिल किए हैं। वह टी20I में भी 65 मैचों में 72 विकेट ले चुके हैं। आर अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट के बारे में कहा कि यह बड़ा मौका है। लक्ष्य से ज्यादा सफर खास रहा है। मेरी तैयारी में इससे कोई बदलाव नहीं आया है। हमें टेस्ट मैच जीतना है। करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि बर्मिंघम में 2018-19 में मेरे टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्पैल रहा। बता दें हाल ही में 500 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बने अश्विन ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

7 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

8 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

8 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

11 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago