Categories: Politics

बीजेपी के बाद अब कांग्रेस के उम्मीदवारों की आएगी लिस्ट! कल होगा मंथन

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस में अलग-अलग राज्यों में उम्मीदवारों पर मंथन का दौर जारी है। सोमवार को छत्तीसगढ़ को लेकर चर्चा हुई तो मंगलवार को राजस्थान की स्क्रीनिंग कमिटी की मीटिंग हुई। बुधवार को उत्तराखंड की सीटों को लेकर बातचीत होनी है। वहीं गुरुवार को कांग्रेस अपनी सेंट्रल इलेक्शन कमिटी (CEC) की पहली बैठक करने जा रही है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान 100 से ज्यादा सीटों पर मंथन के बाद मंजूरी की मुहर लग सकती है। पार्टी के एक अहम रणनीतिकार का कहना था कि पहले राउंड में 100-125 सीटों पर चर्चा हो सकती है। बताया जाता है कि इनमें ज्यादातर सीट दक्षिण भारतीय राज्यों की रहेंगी। इनके अलावा, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। कहा जा रहा है कि CEC मीटिंग के एक हफ्ते के भीतर कांग्रेस की पहली लिस्ट आ सकती है, जिसमें लगभग 100 सीटों पर तस्वीर साफ हो सकती है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो कमिटी की मीटिंग सोमवार के बाद मंगलवार को भी हुई। इसमें पी चिदंबरम, शशि थरूर, सलमान खुर्शीद, गौरव गोगोई, रंजीत रंजन, टी एस सिंहदेव जैसे नेताओं की मौजूदगी रही। बताया जाता है कि मेनिफेस्टो को लेकर पार्टी का मसौदा लगभग तैयार हो चुका है। मंगलवार को कमिटी ने मसौदे का अंतिम रूप देने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक, मेनिफेस्टो के केंद्र में युवा और बेरोजगारी जैसे मुद्दे रहेंगे। इनमें रोजगार की गांरटी और पेपरलीक के मामले में मुआवजा जैसी बातें हो सकती हैं। वहीं किसानों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को भी काफी तवज्जो देने की कोशिश रहेगी।

चुनावी मंथन के बीच राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ अगले हफ्ते महाराष्ट्र पहुंच रही है। राहुल 16 और 17 मार्च को मुंबई में रहेंगे। 17 मार्च को मुंबई में एक बड़ी रैली की जाएगी, जिसमें I.N.D.I.A. गठबंधन के कुछ चेहरे भी पहुंच सकते हैं। राहुल गांधी मुंबई के कुछ इलाकों में दौरा करेंगे, जहां वह कांग्रेस नेताओं और सिविल सोसाइटी के लोगों के साथ पैदल मार्च कर सकते हैं। इस दौरान वह ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया भी जाएंगे। आगामी चुनाव संहिता की संभावित तारीख को देखते हुए ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को समय से तीन दिन पहले समाप्त किया जा रहा है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में उपप्रधान पद के लिए 15 जुलाई को मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत उपप्रधान पदों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो…

18 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव: खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा फैसला, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक

देहरादून, उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को मजबूत करने…

18 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक: खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को समय के…

18 hours ago

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित, सीएम धामी के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे में वित्तीय अनियमितता…

19 hours ago

दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर झुका; CBRI रुड़की वैज्ञानिक तकनीक से बचाएगा 1000 साल पुराना तुंगनाथ मंदिर

रुड़की: हिमालय की गोद में, समुद्र तल से 12 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई…

20 hours ago

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी: 16 राज्यों के अभ्यर्थियों में भारी उत्साह, स्वामी रामदेव ने की बड़ी घोषणा; जानें पूरा शेड्यूल

हरिद्वार (उत्तराखंड): पतंजलि योगपीठ द्वारा शुरू की गई 'पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी' को लेकर देश भर…

23 hours ago