Categories: Exclusive

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मोदी सरकार की ओर से कैबिनेट मीटिंग में डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। ये डीए बढ़ोतरी 1 जनवरी,2024 से लागू होगी और इस सीधा फायदा केंद्र और मौजूदा कर्मचारियों और पेंशनधारकों को होगा। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का कुल डीए बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है, जो कि पहले 46 प्रतिशत था। यह इजाफा 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है। आखिरी बार डीए में बढ़ोतरी अक्टूबर 2023 में सरकार द्वारा की गई थी। उस समय भी सरकार द्वारा 4 प्रतिशत ही डीए बढ़ाया गया था। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की ओर से बताया गया कि 4 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी से सरकार पर 12,868 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। सरकार द्वारा डीए के साथ डीआर को भी समान दर से बढ़ाया गया है। डीए मौजूदा समय में नौकरी करने वाले कर्मचारी को दिया जाता है। वहीं, डीआर पेंशनधारियों को दिया जाता है।

सरकार की ओर से डीए में की गई इस बढ़ोतरी का असर सीधे कर्मचारियों की सैलरी में देखने को मिलेगा। अगर किसी का कर्मचारी 50,000 रुपये का वेतन है और उसमें बेसिक वेतन 15,000 रुपये है। तो उसे मौजूदा समय में इसका 46 प्रतिशत यानी 6,900 रुपये डीए मिल रहा होगा। वहीं, इस बढ़ोतरी के बाद अब ये 7,500 रुपये हो गया है। यानी 50,000 के वेतन वाले कर्मचारी की सैलरी 600 रुपये बढ़ृ जाएगी। सरकार देश की महंगाई दर के आधार पर डीए बढ़ोतरी का फैसला लेती है। डीए और डीआर वृद्धि वित्तीय वर्ष के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के 12 महीने के औसत में प्रतिशत वृद्धि से निर्धारित होती है। साल में दो बार डीए और डीआर बढ़ाया जाता है।

Tv10 India

Recent Posts

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

1 hour ago

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले सीएम धामी, अल्मोड़ा में बनेगा भव्य ‘स्मृति द्वार’

शोक संतप्त परिवार से मिले: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैन्य अधिकारी के माता-पिता, भाई…

1 hour ago

नगरासू कांड के बाद चमोली में अलर्ट: इंटरनेट सेवाएं बंद, सीमाओं पर पुलिस और ITBP की भारी तैनाती

चमोली। पड़ोसी जिले रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में हुए घटनाक्रम के बाद अब चमोली जनपद…

2 hours ago

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: बंधक सेवादार की सुरक्षित रिहाई, स्थिति अब नियंत्रण में

क्या था विवाद: लंगर के दौरान प्रबंध कमेटी और निहंगों के बीच विवाद के बाद 7…

2 hours ago

उत्तराखंड: चुनाव से पहले कांग्रेस ने मजबूत किया कुनबा, कल सचिवालय घेराव की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार…

2 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया योगाभ्यास; उत्तराखंड को वैश्विक योग राजधानी बनाने का संकल्प

चंपावत/बनबसा, 21 जून:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

9 hours ago