states news

हरिद्वार की केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, फैक्टरी मालिक समेत दो की मौत

हरिद्वार: हरिद्वार जिले के इब्राहिमपुर गांव स्थित गणपति केमिकल फैक्टरी में रविवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसे काबू में करने में करीब नौ घंटे लग गए। हादसे में फैक्टरी मालिक महेश चंद्र अग्रवाल और एक श्रमिक संजय पुत्र डालचंद की मौत हो गई है, जबकि दो कर्मचारी अब भी लापता हैं। वहीं, एक अन्य कर्मचारी जोगेंद्र सैनी झुलस गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के समय फैक्टरी में मौजूद भारी मात्रा में रसायनों के कारण आग लगातार फैलती रही और विस्फोट भी हुए, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मायापुर, सिडकुल समेत कई स्थानों से दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मध्यरात्रि तक घटनास्थल पर डटे रहे। आग पर सुबह छह बजे काबू पाया गया, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

फैक्टरी की तलाशी के दौरान बाथरूम से दो शव बरामद किए गए। रासायनिक पदार्थों की अधिकता के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतें आईं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सोमवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि हादसे के कारणों की जांच चल रही है।

हादसे में लाखों रुपये का नुकसान भी हुआ है।

Tv10 India

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया योगाभ्यास; उत्तराखंड को वैश्विक योग राजधानी बनाने का संकल्प

चंपावत/बनबसा, 21 जून:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

2 hours ago

देश सेवा का संकल्प: लैंसडाउन में गढ़वाल राइफल्स के 259 अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड संपन्न, सेना के अभिन्न अंग बने जांबाज

भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड में गूंजे भारत माता के जयकारे; ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी…

18 hours ago

गढ़वाल कमिश्नर का बड़ा फैसला: पौड़ी मुख्यालय में अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, मुख्यालय छोड़ने से पहले लेनी होगी अनुमति

पौड़ी मंडल मुख्यालय के सुनसान पड़े दफ्तरों में लौटेगी रौनक; कमिश्नर ने स्वयं मुख्यालय में…

18 hours ago

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, 28 जून से शुरू होगा प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान

देहरादून: उत्तराखंड में साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने…

19 hours ago

हरिद्वार भूमि घोटाला: विजिलेंस जांच में धोखाधड़ी के आरोप प्रमाणित, तत्कालीन नगर आयुक्त और अधिकारियों सहित 10 पर चलेगा मुकदमा

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

20 hours ago

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग के नए नियम: 50 की उम्र पार तो फिटनेस सर्टिफिकेट जरूरी, एक महीने में लागू होगी गाइडलाइन

देहरादून/ऋषिकेश: उत्तराखंड के देवप्रयाग, तपोवन और ऋषिकेश जैसे क्षेत्र एडवेंचर स्पोर्ट्स, विशेष रूप से बंजी…

21 hours ago