Categories: UTTARAKHAND

हरिद्वार: भारी बारिश से सूखी नदी में आई बाढ़, तेज बहाव में बहा कांवड़ यात्रियों का ट्रक

हरिद्वार: हरिद्वार में देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली, जिससे भारी बारिश हुई। इस बारिश के कारण सूखी नदी के रपटे पर खड़ा कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक पानी के तेज बहाव में बह गया। बहाव इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में ट्रक बहता हुआ गंगा नदी में जा पहुंचा। सौभाग्य से, ट्रक के अंदर कोई कांवड़ यात्री नहीं था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

फिलहाल, पुलिस बारिश रुकने और बहाव कम होने का इंतजार कर रही है। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि ट्रक को निकालने के लिए क्रेन का इंतजाम किया जा रहा है।

बता दें कि बीते दिनों भी भारी बारिश के बाद हरिद्वार में इसी सूखी नदी के उफान पर आने से कई गाड़ियां नदी में बह गई थीं। आज फिर सूखी नदी के उफान पर आने से ट्रक को पानी में बहता देख लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रक को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में नदी के पास पहुंचे और घटना का वीडियो भी बनाया।

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं

हिदायत देते हुए कहा, इस दौरान पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से बचें। इसके अलावा भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय में भी सतर्कता से रहे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

4 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

5 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

5 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago