UTTARAKHAND

हरिद्वार कुंभ 2027 की तारीखें तय: जूना अखाड़े ने जारी किया पंचांग; मकर संक्रांति पर पेशवाई, महाशिवरात्रि पर पहला शाही स्नान

  • 14 जनवरी 2027 को उत्तरायण पर्व पर निकलेगी भव्य पेशवाई
  • अग्नि और आह्वान अखाड़े भी जूना अखाड़े के साथ ही करेंगे शाही स्नान
  • 23 दिसंबर 2026 को धर्म ध्वजा स्थापना के साथ होगा विधिवत शुभारंभ

हरिद्वार | हरिद्वार में साल 2027 में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। भले ही अखाड़ा परिषद में संतों के बीच मतभेद हो, लेकिन अखाड़ों ने धार्मिक आयोजनों की तैयारी तेज कर दी है। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े ने 2027 कुंभ मेले के प्रमुख धार्मिक आयोजनों और शाही स्नान (अमृत स्नान) की तिथियों का औपचारिक पंचांग जारी कर दिया है।

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने विद्वान ज्योतिषाचार्यों, संतों और अखाड़े के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इन शुभ मुहूर्तों की घोषणा की।

21 नवंबर से शुरू होंगी गतिविधियां, 23 दिसंबर को धर्म ध्वजा स्थापना

श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने बताया कि अखाड़े की धार्मिक गतिविधियां 21 नवंबर 2026 (कार्तिक शुक्ल एकादशी) को गोधूलि बेला में साधु-संतों की जमात के नगर प्रवेश के साथ शुरू होंगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 को भैरव अष्टमी पर भूमि पूजन होगा।

23 दिसंबर 2026 (भगवान दत्तात्रेय जयंती) को शुभ अभिजीत मुहूर्त में धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी। इसी धार्मिक अनुष्ठान के साथ कुंभ मेले का आध्यात्मिक और पारंपरिक रूप से औपचारिक आगाज माना जाएगा।

मकर संक्रांति पर भव्य पेशवाई, तीन शाही स्नान होंगे

14 जनवरी 2027 को उत्तरायण (मकर संक्रांति) के अवसर पर जूना अखाड़े की भव्य पेशवाई निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में भगवान दत्तात्रेय की पालकी, नागा संन्यासी और देशभर से आए हजारों संत शामिल होंगे।

कुंभ मेले के दौरान जूना अखाड़ा तीन अमृत स्नान (शाही स्नान) करेगा। हमेशा की तरह जूना अखाड़े के साथ उसके सहयोगी अग्नि अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा और अन्य छोटे अखाड़ों के संत भी एक साथ स्नान करेंगे।

कुंभ मेला 2027 का पूरा शेड्यूल (पंचांग अनुसार)

आयोजनतारीखदिन / तिथिशुभ मुहूर्त
नगर प्रवेश21 नवंबर 2026शनिवार (कार्तिक शुक्ल एकादशी)गोधूलि बेला
भूमि पूजन01 दिसंबर 2026मंगलवार (मार्गशीर्ष कृष्ण भैरव अष्टमी)दोपहर 11:46 से 12:26 बजे तक
धर्म ध्वजा स्थापना23 दिसंबर 2026बुधवार (दत्तात्रेय जयंती)दोपहर 11:56 से 12:36 बजे तक
भव्य पेशवाई14 जनवरी 2027गुरुवार (उत्तरायण पर्व / मकर संक्रांति)दोपहर 12:06 से 12:46 बजे तक
प्रथम अमृत स्नान06 मार्च 2027शनिवार (महाशिवरात्रि)
द्वितीय अमृत स्नान08 मार्च 2027सोमवार (सोमवती अमावस्या)
तृतीय अमृत स्नान14 अप्रैल 2027बुधवार (मेष संक्रांति)

सीएम धामी के नेतृत्व में दिव्य-भव्य होगा कुंभ: महंत हरि गिरि

श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कुंभ की तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उनके मार्गदर्शन में निश्चित रूप से दिव्य और भव्य कुंभ का आयोजन होगा। कुंभ मेला प्रशासन अखाड़ों के साथ लगातार तालमेल बनाकर व्यवस्थाएं कर रहा है और अखाड़े भी सरकार को पूरा सहयोग दे रहे हैं। प्रशासन जहां भी भूमि आवंटित करेगा, वहां भूमि पूजन कर धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।”

Tv10 India

Recent Posts

सृष्टि कंडारी मौत मामला: CM धामी का बड़ा फैसला; अब CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर दर्ज है एफआईआर

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए लिखित आदेश…

1 hour ago

उत्तराखंड में अगले 6 महीने कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक: धामी सरकार ने लागू किया एस्मा; चुनाव से पहले बड़ा कदम

कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश, आगामी 6 महीने तक कोई आंदोलन नहीं कर सकेंगे…

3 hours ago

हल्द्वानी: नैनीताल डीएम ने तहसील और SDM दफ्तर में मारा छापा; फाइलें लटकी देख मचा हड़कंप, दिए जांच के निर्देश

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तहसील और उपजिलाधिकारी (SDM) कार्यालय का किया औचक निरीक्षण जमीनों…

24 hours ago