Categories: Dharam Jyotish

Holi Bhai Dooj 2024: जानिए कब है शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

होली भाई दूज 2024 इस वर्ष बुधवार, 27 मार्च को मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट बंधन को समर्पित है और चैत्र मास की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।

होली भाई दूज, जिसे भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है, वर्ष 2024 में चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम और संरक्षण का प्रतीक है। इस दिन, बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर और रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना करती हैं।

शुभ मुहूर्त:

  • द्वितीया तिथि प्रारंभ: 26 मार्च 2024, दोपहर 02:55 बजे
  • द्वितीया तिथि समाप्त: 27 मार्च 2024, शाम 05:06 बजे

तिलक लगाने का शुभ समय:

  • पहला शुभ मुहूर्त: सुबह 10:54 से दोपहर 12:27 तक
  • दूसरा शुभ मुहूर्त: दोपहर 03:32 से शाम 05:04 तक

महत्व: होली भाई दूज का अपना धार्मिक महत्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं और भाई बदले में अपनी बहनों की कुशलता की प्रार्थना करते हैं।

होली भाई दूज पर कैसे करें भाई का तिलक

होली भाई दूज के दिन भाई-बहन स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। अब एक कटोरी में केसर और लाल चंदन लेकर तिलक तैयार कर लें। इसके पश्चात जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी के चरणों पर तिलक को लगाएं। अब भगवान गणेश जी को भी लगाएं। फिर भाई उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके बैठें। इसके बाद उसे तिलक लगाने के साथ कुछ मीठा खिलाएं। इसके बाद भाई बहन के पैर स्पर्श करते हुए उपहार के तौर पर कुछ दें।

भाई दूज पर तिलक करने का मंत्र

भाई दूज पर भाई का तिलक करते समय बहनें “गंगा पूजा यमुना को, यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजे कृष्ण को गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़े फूले फलें।” मंत्र का जाप भी जरूर करें। इससे भाई की उम्र लम्बी होती है। साथ ही बहनें भी हर कष्ट से दूर रहती हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

3 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

4 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

4 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago