Categories: UTTARAKHAND

चंपावत की होली: उत्तराखंड की अनूठी परंपरा

चंद राजाओं की धरोहर और उत्तराखंड की अनूठी परंपरा

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मनाई जाने वाली होली अपने आप में अनोखी है। यहाँ की होली न सिर्फ रंगों का त्यौहार है, बल्कि यह चंद राजवंश के इतिहास और संस्कृति का भी प्रतीक है। चंपावत की होली की शुरुआत 15वीं शताब्दी में हुई थी, जब चंद राजाओं ने इसे लोकप्रिय बनाया। उनकी आरंभिक राजधानी चंपावत में होली का विशेष प्रचार-प्रसार किया गया था।

चंपावत की होली में ब्रज की होली की झलक भी मिलती है। इतिहास के अनुसार, चंद राजाओं के दरबार में ब्रज से आए 14 लोगों ने यहाँ ब्रज की होली का गायन किया था। इसके बाद से चंपावत में मनाई जाने वाली होली में ब्रज की होली के गीतों का समावेश होने लगा। चंपावत का चौबे समाज, जो स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण के वंशज मानता है, ब्रज की होली को यहाँ लेकर आया था।

खड़ी होली के रूप में मनाई जाने वाली चंपावत की होली बेहद खास है। यह होली ज्यादातर मंदिर परिसर से शुरू होती है, जहाँ होल्यार पारंपरिक कुमाऊनी वेशभूषा में सज-धज कर आते हैं और हुड़के और ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए कुमाऊंनी लोक गथाओं को गाते हैं। इस तरह से चंपावत की होली उत्तराखंड की संस्कृति और इतिहास को जीवंत रखती है.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

16 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

16 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

21 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

22 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

22 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago