states news

उत्तराखंड: अपनी पहली पोस्टिंग वाले क्षेत्र को गोद लेकर विकास करेंगे IAS, IPS और PCS,सीएम धामी ने दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड में अब IAS, IPS और PCS अधिकारी उन तहसीलों, पुलिस थानों, ब्लॉकों या अन्य क्षेत्रों को गोद लेंगे, जहां उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय विकास को गति देना और सरकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना है। अधिकारी इन क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर जनसमस्याओं का समाधान करेंगे और सरकारी संस्थानों का निरीक्षण करेंगे।

उत्तराखंड में प्रवासियों द्वारा गांवों को गोद लिए जाने के बाद अब IAS, IPS और PCS अधिकारी भी अपने शुरुआती कार्यक्षेत्रों को गोद लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं, जिससे सरकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके और स्थानीय विकास को गति मिले।

इस पहल के तहत अधिकारी उन तहसीलों, पुलिस थानों, ब्लॉकों या अन्य क्षेत्रों में रात्रि प्रवास करेंगे, जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इससे वे जनसमस्याओं को नजदीक से समझकर त्वरित समाधान निकाल सकेंगे

अनुभवी अधिकारियों की अहम भूमिका

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में कई वरिष्ठ अधिकारी हैं, जिन्होंने लंबे समय तक प्रशासनिक सेवाएं दी हैं। ऐसे अधिकारियों को अपनी पहली जॉइनिंग वाले क्षेत्रों को गोद लेने के लिए कहा गया है। इसमें वे अधिकारी भी शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश के समय से कार्यरत रहे हैं

योजना जल्द होगी लागू

सरकार ने प्लानिंग डिपार्टमेंट को इस योजना की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल से वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव का लाभ राज्य के विकास में मिलेगा और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सकेगा।

Tv10 India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आवास में शहद की मिठास: पहले चरण में निकला 60 किलो शुद्ध शहद, CM धामी ने दिए ‘3-B गार्डन’ विकसित करने के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर मंगलवार को शहद निष्कासन (Honey…

2 hours ago

केदारघाटी में दहशत: मंदाकिनी का अचानक बदला रंग और बढ़ा जलस्तर, निर्माण कार्यों की लापरवाही ने खड़ा किया बड़ा खतरा

न्यूज हाइलाइट्स: समय: मंगलवार सुबह 7:30 बजे। कारण: कुंड बैराज के गेट खोलना और नदी किनारे डंप…

2 hours ago

शुभ मुहूर्त: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शंखनाद होने वाला है। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 19…

3 hours ago

यमुनोत्री मंदिर समिति का बड़ा बयान: ‘गैर-सनातनियों के प्रवेश पर सरकार ले फैसला, रोकना प्रशासन का काम

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के चारधामों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर छिड़ा विवाद अब गहराता जा रहा…

3 hours ago

उत्तराखंड के 3 जिलों में हिमस्खलन का ‘लेवल-2’ अलर्ट; सैलानियों और स्थानीय लोगों को ऊंचे इलाकों से बचने की सलाह

देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।…

7 hours ago

देहरादून में श्रद्धा का अद्भुत संगम: सीएम धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, कहा- ‘यह सनातन परंपरा का सम्मान’

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया।…

7 hours ago