देहरादून, 11 मार्च: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी का जश्न जोर-शोर से शुरू हो गया है। शादी में शामिल होने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली समेत कई क्रिकेट दिग्गज मसूरी पहुंचने वाले हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले ही पत्नी साक्षी के साथ देहरादून पहुंच चुके हैं, और शाम तक कई और क्रिकेटर भी मसूरी पहुंचेंगे।
मसूरी के एक होटल में सोमवार को मेहंदी की रस्म हुई, और मंगलवार को हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया। शादी में पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार ने जानकारी दी कि हल्दी सेरेमनी में अबीर-गुलाल खूब उड़ा, और ऋषभ पंत ने विधायक समेत अपने परिवार के लोगों को रंग लगाया। रात को डिनर पार्टी रखी गई है, जिसमें कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
ऋषभ पंत हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद सीधे मसूरी पहुंचे और शादी समारोह में परिवार व दोस्तों के साथ झूमते नजर आए। शादी में परिवार के करीबी सदस्यों और खास दोस्तों को ही बुलाया गया है।
साक्षी पंत की शादी बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हो रही है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे और इसी साल जनवरी में उनकी सगाई हुई थी। साक्षी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने भाई ऋषभ पंत के काफी करीब मानी जाती हैं।
लोक संवर्धन पर्व के आयोजन में केंद्र के साथ साझेदारी करने वाला उत्तराखंड बना देश…
'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास…
उत्तराखंड में 'हरेला पर्व' पर पहली बार बना विशेष एक्शन प्लान: 10 लाख पौधे लगाने…
देहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 17 जुलाई को उत्तराखंड के दौरे पर आ…
CHAMOLI (Uttarakhand): In a tragic incident in the Narayanbagar block of Chamoli district, Dr. Naveen Dimri,…
चमोली (उत्तराखंड): उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड से स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बेहद…