Categories: Exclusive

IAS प्रशिक्षु पूजा खेडकर के माता-पिता गायब, पुलिस ने की खोजबीन शुरू

नई दिल्ली: सिविल सेवा चयन प्रक्रिया में फर्जी प्रमाणपत्रों के इस्‍तेमाल के आरोपों का सामना कर रही ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर (Puja Khedkar) के माता-पिता से संपर्क नहीं हो पा रहा है। खेडकर की मां, महाराष्ट्र के एक गांव की सरपंच, मनोरमा खेडकर, एक वीडियो में पिस्तौल लहराते नजर आई थीं, जिसके बाद उन पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके पति और पूजा खेडकर के पिता, दिलीप खेडकर, इस मामले में सह-आरोपी हैं। दिलीप खेडकर महाराष्ट्र सरकार के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

पुलिस जब जांच के सिलसिले में पूजा खेडकर के घर पहुंची, तो उन्हें उनके माता-पिता वहां नहीं मिले। इसके बाद उनके पता लगाने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें मुंबई, पुणे और अहमदनगर में उनकी तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि खेडकर के माता-पिता जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

मनोरमा खेडकर का वीडियो उनकी बेटी के सत्ता के दुरुपयोग और सिविल सेवा चयन में कथित अनियमितताओं के विवाद के बीच सामने आया। इस वीडियो में भलगांव की सरपंच, मनोरमा खेडकर, एक भूमि विवाद को लेकर कथित तौर पर बंदूक से कुछ लोगों को धमकाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया गया और मनोरमा खेडकर से पूछताछ की गई कि वह लाइसेंसी बंदूक का दुरुपयोग क्यों कर रही हैं।

खेडकर परिवार की परेशानियों में अब पुणे नगर निगम ने भी इजाफा कर दिया है। नगर निगम ने मनोरमा खेडकर को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर बंगले की चारदीवारी के पास कथित अवैध निर्माण को हटाने का आदेश दिया है।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

2 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

3 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

3 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

4 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

4 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago