नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन अगले साल फरवरी से मार्च तक होना है, लेकिन अभी तक न तो इसका शेड्यूल जारी हुआ है और न ही वेन्यू तय हुआ है। आईसीसी ने पाकिस्तान को इसकी मेजबानी सौंपी है, लेकिन अगर भारतीय टीम पाकिस्तान जाकर नहीं खेलती है, तो इसका आयोजन हाईब्रिड मॉडल पर किया जा सकता है। इस बीच बीसीसीआई की तरफ से इस पर कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है, लेकिन पीसीबी ने एक नई माँग जरूर सामने रख दी है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान जाकर खेलेगी या नहीं, इस पर बीसीसीआई ने अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से लगातार खबरें आ रही हैं। अब जानकारी मिली है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चाहता है कि बीसीसीआई इस बात का लिखित प्रमाण दे कि भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पीटीआई के हवाले से पीसीबी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी है। पीसीबी चाहता है कि यह मामला जल्द सुलझ जाए, क्योंकि टूर्नामेंट अगले साल फरवरी-मार्च में होना है। इस बीच, यह भी पता चला है कि आईसीसी की सालाना कांफ्रेंस 19 जुलाई को कोलंबो में होगी, जिसमें हाइब्रिड मॉडल पर चर्चा एजेंडे में नहीं है। इस मॉडल के तहत भारतीय टीम अपने मैच यूएई में खेलेगी।
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…
देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…
हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…