नई दिल्ली: सिविल सेवा चयन प्रक्रिया में फर्जी प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल के आरोपों का सामना कर रही ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर (Puja Khedkar) के माता-पिता से संपर्क नहीं हो पा रहा है। खेडकर की मां, महाराष्ट्र के एक गांव की सरपंच, मनोरमा खेडकर, एक वीडियो में पिस्तौल लहराते नजर आई थीं, जिसके बाद उन पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके पति और पूजा खेडकर के पिता, दिलीप खेडकर, इस मामले में सह-आरोपी हैं। दिलीप खेडकर महाराष्ट्र सरकार के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
पुलिस जब जांच के सिलसिले में पूजा खेडकर के घर पहुंची, तो उन्हें उनके माता-पिता वहां नहीं मिले। इसके बाद उनके पता लगाने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें मुंबई, पुणे और अहमदनगर में उनकी तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि खेडकर के माता-पिता जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
मनोरमा खेडकर का वीडियो उनकी बेटी के सत्ता के दुरुपयोग और सिविल सेवा चयन में कथित अनियमितताओं के विवाद के बीच सामने आया। इस वीडियो में भलगांव की सरपंच, मनोरमा खेडकर, एक भूमि विवाद को लेकर कथित तौर पर बंदूक से कुछ लोगों को धमकाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया गया और मनोरमा खेडकर से पूछताछ की गई कि वह लाइसेंसी बंदूक का दुरुपयोग क्यों कर रही हैं।
खेडकर परिवार की परेशानियों में अब पुणे नगर निगम ने भी इजाफा कर दिया है। नगर निगम ने मनोरमा खेडकर को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर बंगले की चारदीवारी के पास कथित अवैध निर्माण को हटाने का आदेश दिया है।
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…
देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…
हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…