Categories: sports news

IND vs ENG: रांची में अश्विन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 35 ‘फाइव विकेट हॉल’

India vs England 4th Test: भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 15.5 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट झटके हैं. रविचंद्रन अश्विन ने इसी के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपना 35वां ‘फाइव विकेट हॉल’ पूरा कर लिया है. 

IND vs ENG: रांची में अश्विन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 35 ‘फाइव विकेट हॉल’

India vs England 4th Test: भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 15.5 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट झटके हैं. रविचंद्रन अश्विन ने इसी के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपना 35वां ‘फाइव विकेट हॉल’ पूरा कर लिया है. रविचंद्रन अश्विन ने इसी के साथ ही अपने हमवतन और दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अनिल कुंबले ने अपने टेस्ट करियर में 35 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कमाल किया था.

रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट करियर में अपने कुल 35 ‘फाइव विकेट हॉल’ पूरे कर लिए. रविचंद्रन अश्विन ने यह उपलब्धि इंग्लैंड की दूसरी पारी में जेम्स एंडरसन (0) को आउट करते हुए हासिल की है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का नाम आता है. हरभजन सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में 25 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए हैं. कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में 23 बार 5 विकेट हॉल का रिकॉर्ड बनाया था. 

टेस्ट क्रिकेट में किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट 

रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए अभी तक 99 टेस्ट मैचों में 507 विकेट हासिल किए हैं. भारत के लिए अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट हासिल कर चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात करें तो यह रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है. मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 800 विकेट हासिल किए हैं. 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 800 टेस्ट विकेट

2. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 708 टेस्ट विकेट

3. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) – 698 टेस्ट विकेट

4. अनिल कुंबले (भारत) – 619 टेस्ट विकेट

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

6 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

6 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

7 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

9 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago