न्यूयॉर्क: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला गया। इस मैच का आयोजन न्यूयॉर्क में किया गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 119 कन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी। टीम इंडिया ने यह मैच 6 रनों से अपने नाम किया।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक लो स्कोरिंग मैच हुआ। इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। ऋषभ पंत के 42 रनों की मदद से टीम इंडिया 119 रन तक पहुंच पाई। लेकिन पंत के अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। इसी वजह से टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। इससे लग रहा था कि पाकिस्तानी टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया।
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बॉलर्स ने कमाल की गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह टीम के लिए सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 4 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और तीन विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए। इसके अलावा अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह के खाते में एक-एक विकेट गया। इन गेंदबाजों की वजह से पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 113 रन ही बना सकी।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…