जिम्बाब्वे ,हरारे :एक सप्ताह पहले बारबाडोस में टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाने वाली भारतीय टीम के लिए जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत आशा के अनुरूप नहीं रही। सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरी भारतीय टीम को पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे से 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली जा रही है, लेकिन मेजबान टीम ने पहले ही मुकाबले में विश्व चैंपियन टीम को परास्त कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
भारत का इस साल टी20 में प्रदर्शन शानदार रहा था और उसने इस प्रारूप में इससे पहले कोई मैच नहीं गंवाया था। हालांकि, जिम्बाब्वे ने भारतीय टीम का लगातार 12 मैचों से चला आ रहा विजयी अभियान थाम दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने क्लाइव मदांडे की 29 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। यह इस साल टी20 में भारत की पहली हार है। इससे पहले, टीम ने इस प्रारूप में लगातार 12 मुकाबले जीते थे। भारतीय टीम ने साल की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज जीती थी और फिर टी20 विश्व कप में लगातार नौ मैच जीते थे, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच भी शामिल है। भारत ने इससे पहले 2021-22 में भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 12 मैच जीते थे।
भारत के खिलाफ टी20 में न्यूनतम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव
जिंबाब्वे ने भारत के खिलाफ एक शानदार उपलब्धि दर्ज कर ली है। जिंबाब्वे ने विश्व चैंपियन टीम के खिलाफ न्यूनतम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया है। 116 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव भारत के खिलाफ टी20 में किसी भी टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था जिसने 2016 में भारत के खिलाफ 127 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया था।
भारत के खिलाफ सफलतापूर्वक लक्ष्य का बचाव
| स्कोर | टीम | वर्ष |
| 116 | जिंबाब्वे | 2024 |
| 127 | न्यूजीलैंड | 2016 |
| 131 | दक्षिण अफ्रीका | 2009 |
| 146 | जिंबाब्वे | 2016 |
| 150 | वेस्टइंडीज | 2023 |
जिंबाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम 102 रनों पर ऑलआउट हुई जो उसका टी20 में पिछले आठ वर्षों में सबसे खराब प्रदर्शन है। टी20 प्रारूप में भारत का यह पांचवां न्यूनतम स्कोर है। भारत का टी20 में न्यूनतम टोटल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2008 में 74 रन पर ढेर होना है। 2016 में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 101 रन पर ऑलआउट हुई थी। इसके बाद से टीम इस प्रारूप में इससे पहले कभी इतने कम स्कोर पर ढेर नहीं हुई थी।
भारत का टी20 में न्यूनतम स्कोर
| रन | बनाम | वर्ष |
| 74 | ऑस्ट्रेलिया | 2008 |
| 79 | न्यूजीलैंड | 2016 |
| 92 | दक्षिण अफ्रीका | 2015 |
| 101 | श्रीलंका | 2016 |
| 102 | जिंबाब्वे | 2024 |
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…