खबर की खास बातें:
काशीपुर (उधम सिंह नगर)।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह जिले उधम सिंह नगर के काशीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नगर निगम की ओर से आयोजित भव्य ‘होली मिलन समारोह’ में शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी पूरी तरह से होली के रंगों और लोक संस्कृति के उल्लास में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में उन्होंने ईरान-अमेरिका वॉर (तनाव) को लेकर भी अहम बयान दिया।
ईरान-अमेरिका विवाद पर कहा- भारत न्याय के साथ
वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत का जिक्र करते हुए सीएम धामी ने कहा, “आज पूरी दुनिया के अंदर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला हो रहा होता है, तो लोग भारत के रुख का इंतजार करते हैं।” ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के संदर्भ में उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत हमेशा न्याय के साथ खड़ा होता है और हमारा देश सही समय आने पर सही निर्णय लेगा।
अपनों के बीच आकर खुशी मिली: सीएम धामी
होली मिलन समारोह में सीएम धामी ने स्थानीय लोगों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने पारंपरिक कुमाऊंनी होली, शास्त्रीय होली और थारू होली गायन में लोगों का साथ दिया। कार्यक्रम में बिहार से आए गायक मनोज कुमार के साथ उन्होंने ‘राम सिया राम, जय जय राम’ भजन भी गाया। जनता को संबोधित करते हुए सीएम भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “अपनों के बीच आकर मुझे जो प्रसन्नता मिलती है, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।”
‘काशीपुर है कुमाऊं का प्रवेश द्वार’
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की होली अपने आप में विविधता, समृद्धि और लोक संस्कृति की अनूठी परंपराओं को समेटे हुए है। यह त्योहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है।
काशीपुर के महत्व पर बात करते हुए सीएम ने कहा, “काशीपुर कुमाऊं का प्रवेश द्वार है। यहां की एक समृद्ध विरासत रही है और कई देव स्थान यहां मौजूद हैं। हम देवभूमि के सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने के लिए काम कर रहे हैं। देवभूमि का मूल अस्तित्व बचा रहना चाहिए, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध उत्तराखंड मिल सके।”
मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…
मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…
मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…
उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…
देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…