भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है! 9 मार्च को हुए फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही भारतीय टीम लगातार 2 साल में 2 ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई।
अब भारतीय खिलाड़ी कुछ दिनों के आराम के बाद IPL 2025 में खेलते नजर आएंगे, जिसका आगाज 22 मार्च से होगा। इसके बाद टीम इंडिया 20 जून से इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।
टीम इंडिया की अगली ICC ट्रॉफी की लड़ाई T20 वर्ल्ड कप 2026 होगी। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में फरवरी-मार्च में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम अपने T20 चैंपियन का ताज बचाने उतरेगी।
इससे पहले भारत में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन होगा। भारतीय महिला टीम के पास पहली ICC ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है। हरमनप्रीत कौर की टीम को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों से कड़ी चुनौती मिलेगी।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…