Categories: WORLD

भारत ने श्रीलंका में एयरपोर्ट खरीदे, कर ली बड़ी एनर्जी डील

International News : पूरी दुनिया में भारत की चर्चा हो रही है। दुनिया भर में भारत का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में भारतीय एक प्रसिद्ध कंपनी ने श्रीलंका के तीन पुराने एयरपोर्टों को खरीद लिया है (कांट्रेक्ट पर)। अब श्रीलंका के तीन एयरपोर्ट भारतीय कंपनी के द्वारा चलाए जाएंगे। यह डील न केवल भारत के व्यापार को बढ़ावा देगी, बल्कि श्रीलंका के अर्थतंत्र को भी बल मिलेगा। इसके साथ ही, श्रीलंका ने अपने देश के सबसे बड़े एनर्जी प्रोजेक्ट को भारत को सौंप दिया है। यह घोषणा भारत की विश्वभर में बढ़ती छाप को और भी मजबूती देगी। इस डील से श्रीलंका को भी बड़ा लाभ होने की उम्मीद है। इस तरह के साथ-साथ, भारत का डंका एक बार फिर जोर से बज रहा है।

श्रीलंका के तीन एयरपोर्ट खरीदे: भारत की निवेशकों की बड़ी क़दम

श्रीलंका में भारतीय कंपनियों के निवेश की ओर एक और कदम बढ़ गया है। भारत ने श्रीलंका के तीन एयरपोर्टों का खरीद कर लिया है। अब इन एयरपोर्टों का संचालन भारतीय कंपनियों के द्वारा होगा। इसके साथ ही, श्रीलंका में सोलर पॉवर प्लांट और फ्यूल टैंक को भी भारतीय कंपनियों द्वारा ऑपरेट किया जाएगा। श्रीलंका की एक कंपनी ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी  घोषणा की है। वे देश भर के निवेशकों को श्रीलंका में निवेश करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं और उन्होंने बताया कि भारत के सहयोग से श्रीलंका में निवेश की कई संभावनाएं हैं।

भारत ने श्रीलंका से की सबसे बड़ी एनर्जी डील

श्रीलंका ने चीन को बड़ा झटका दिया है। रानिल विक्रमसिंघे की सरकार ने चीनी कंपनी के साथ किए गए एनर्जी डील को रद्द कर दिया है। यह डील अब एक भारतीय कंपनी को सौंपा गया है। इस डील के तहत भारतीय कंपनी जाफना के एक द्वीप में तीन सौर और पवन हाइब्रिड बिजली उत्पादन फैसिलिटी का निर्माण करेगी। इस परियोजना को शुरू में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के कर्ज के जरिए वित्त पोषित किया गया था। अब इसे 11 मिलियन डॉलर का भारत सरकार का अनुदान प्राप्त है। इस डील को लेकर भारत सरकार ने चिंता जताई थी। इस काऱण श्रीलंका ने दो साल पहले ही चीनी कंपनी के साथ इस अनुबंध को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया था। भारतीय कंपनी को मिला ठेका भारत पिछले कुछ वर्षों से अपने पड़ोसी देशों में चीन की बढ़ती दखलअंदाजी को लेकर सतर्क है। ऐसे में भारत ने श्रीलंका में चीनी कंपनी को दिए गए इस ठेके को लेकर आपत्ति जताई थी। भारतीय कंपनी को श्रीलंका में एनर्जी डील का ठेका मिलने के बाद भारतीय दूतावास ने खुशी जताई है। दूतावास ने ट्वीट कर लिखा कि अब बेंगलुरु स्थित भारतीय कंपनी यू-सोलर इस काम को पूरा करेगी। दूतावास ने एक बयान में कहा कि भारत की सहायता ने “द्विपक्षीय ऊर्जा साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा. 

बेंगलुरु की कंपनी को मिला ठेका

भारत पिछले कुछ वर्षों से अपने पड़ोसी देशों में चीन की बढ़ती दखलअंदाजी को लेकर सतर्क है। ऐसे में भारत ने श्रीलंका में चीनी कंपनी को दिए गए इस ठेके को लेकर आपत्ति जताई थी। भारतीय कंपनी को श्रीलंका में एनर्जी डील का ठेका मिलने के बाद भारतीय दूतावास ने खुशी जताई है। दूतावास ने ट्वीट कर लिखा कि अब भारत की बेंगलुरु स्थित प्रसिद्ध कंपनी यू-सोलर इस काम को पूरा करेगी।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

15 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

15 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

16 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

18 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago