Categories: sports news

साई किशोर और राहुल तेवतिया ने मैच की अद्वितीय पलटाव की कहानी रची

New Delhi: साई किशोर के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस की स्पिन तिकड़ी की ख़तरनाक गेंदबाज़ी. राहुल तेवतिया की धमाकेदार बल्लेबाज़ी. नतीजा- शुभमन गिल की टीम ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया.

क़िस्मत भी कप्तान शुभमन गिल के साथ थी, जबकि इसी दिन खेले गए पहले मैच में भाग्य ने विराट कोहली और उनकी टीम दोनों का साथ नहीं दिया.

कोहली विवादित तरीक़े से आउट दिए गए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सिर्फ़ एक रन से मैच हार गई. पहले बात पंजाब की हार की.

मुल्लानपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. चोटिल शिखर धवन इस मैच में भी नहीं खेले.

धवन की जगह सैम करन कप्तानी कर रहे थे. पंजाब की शुरुआत अच्छी रही.

इस सीजन में पावरप्ले में सबसे ख़राब प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक पंजाब किंग्स ने तेज़ शुरुआत करते हुए पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 45 रन बना डाले.

कप्तान सैम करन और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की.

छठे ओवर से मैच में आयी नाटकीयता

सब कुछ ठीक चल रहा था मगर छठे ओवर से मैच में नाटकीयता आ गई.

मोहित शर्मा को थर्ड मैन के ऊपर से छक्का लगाने के तुरंत बाद, प्रभसिमरन एक और बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में चूके और विकेट के पीछे लपक लिए गए.

उन्होंने 21 गेंदों पर सबसे ज़्यादा 35 रन बनाए.

उसके बाद गुजरात की स्पिन तिकड़ी ने पंजाब की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी.

इस सीज़न में तमिलनाडु को रणजी ट्रॉफी सेमीफ़ाइनल तक पहुंचाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर ने विपक्षी बल्लेबाज़ों को रफ़्तार में अपनी विविधता से ख़ासा परेशान किया.

दूसरे छोर से भी अफ़ग़ानिस्तानी जोड़ी नूर अहमद और राशिद ख़ान ने दबाव बनाए रखा.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

15 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

16 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

16 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

19 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago