UTTARAKHAND

Uttarakhand: जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता होंगे प्रदेश के नए चीफ जस्टिस

नैनीताल: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के पांच उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सिफारिशें की हैं। इस सूची में उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नाम भी शामिल है।

कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह निर्णय 18 दिसंबर 2025 को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया। उत्तराखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके पद छोड़ने के बाद जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता कार्यभार संभालेंगे।

उत्तराखंड के अलावा, कॉलेजियम ने मेघालय, उत्तराखंड के अलावा, कॉलेजियम ने मेघालय, झारखंड, सिक्किम और पटना हाईकोर्ट के लिए भी नए मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है। इनको अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा जिसके बाद राष्ट्रपति द्वारा आधिकारिक नियुक्ति की जाएगी।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

15 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

16 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

16 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

2 days ago