UTTARAKHAND

कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग, दो लोग जिंदा जले, चार गंभीर

हल्द्वानी: शुक्रवार रात कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वन निगम कार्यालय के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई, जिससे KTM बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ जब एक KTM और एक स्प्लेंडर बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चिंगारी से दोनों बाइकों में आग लग गई और वे देखते ही देखते आग का गोला बन गईं। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन KTM सवार दो अज्ञात युवकों को बचाया नहीं जा सका।

स्प्लेंडर बाइक पर सवार नूर मोहम्मद पुत्र गुलाम हुसैन निवासी गोजाजाली हल्द्वानी और उनकी पत्नी शाहिदा (36) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। साथ ही, वहां से गुजर रहे जगदीश सैनी पुत्र राम सिंह सैनी और राजन सिंह बोरा पुत्र गुलाब सिंह, निवासी गुलजारपुर थाना कालाढूंगी भी हादसे की चपेट में आ गए।

सूचना मिलते ही थाना कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सभी घायलों को तत्काल 112 सेवा के माध्यम से सरकारी अस्पताल कालाढूंगी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

सीओ रामनगर सुमित कुमार पांडे, थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है और घटना के कारणों की जांच जारी है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

10 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

11 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

11 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago