Categories: UTTARAKHAND

केदारनाथ उपचुनाव: कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी को भेजी प्रत्याशियों की सूची, कल होगा नाम का फैसला

केदारनाथ उपचुनाव 2024: शनिवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पैनल पर चर्चा के बाद हाईकमान अंतिम निर्णय लेगा। कांग्रेस के 13 नेताओं ने इस विधानसभा सीट से टिकट के लिए दावेदारी पेश की है।

देहरादून: केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संभावित प्रत्याशियों का पैनल स्क्रीनिंग कमेटी को भेज दिया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। शनिवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पैनल पर चर्चा के बाद हाईकमान अंतिम निर्णय लेगा। कांग्रेस से कुल 13 नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पैनल में मनोज रावत, कुंवर सजवाण, और लक्ष्मण रावत के नाम शामिल हैं।

हालांकि दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मनोज रावत को टिकट देने की वकालत की। बैठक में पैनल के लिए नाम तय हो गए थे। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पैनल स्क्रीनिंग कमेटी को भेज दिया है। शनिवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होने की संभावना है। 27 अक्तूबर तक कांग्रेस प्रत्याशी को एलान कर सकती है।कांग्रेस में आपसी तालमेल बनाने के लिए गठित प्रदेश समन्वय कमेटी की बैठक शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में केदारनाथ उपचुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ नेताओं से सुझाव लिए जाएंगे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

7 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

7 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

8 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago