UTTARAKHAND

केदारनाथ हाईवे पर 15 जनवरी तक वाहनों की आवाजाही बंद, जानें क्या है कारण और वैकल्पिक रूट

केदारनाथ धाम जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-107) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। प्रशासन ने काकड़ागाड़-कुंड-गुप्तकाशी मार्ग को 15 जनवरी 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। प्रशासन के इस फैसले से स्थानीय लोगों और यात्रियों को अगले एक महीने तक लंबी दूरी और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग-107) पर काकड़ागाड़–कुंड–गुप्तकाशी मार्ग मॉनसून के दौरान हुई भारी क्षति की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते 15 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना होगा।

उप जिलाधिकारी उखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-107 के किमी 33.130 से 41.260 के बीच ग्राम सेमी और भैंसारी क्षेत्र में मॉनसून के दौरान सड़क को गंभीर नुकसान पहुंचा है। क्षतिग्रस्त हिस्सों पर मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य संबंधित कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें मिक्सर, एक्सकेवेटर, जेसीबी, डंपर, फ्लोरी और एसएलएम जैसी भारी मशीनरी का उपयोग आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि मार्ग की चौड़ाई अत्यंत कम होने, कार्य की प्रकृति और यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आमजन और वाहनों की सुरक्षा के लिए इस अवधि में मार्ग को पूरी तरह यातायात के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

क्या है वैकल्पिक रूट (Diversion Plan)?

  1. गुप्तकाशी जाने वाले वाहन: सभी वाहनों को कुंड-चुन्नी बैंड-विद्यापीठ-गुप्तकाशी मोटर मार्ग से भेजा जाएगा। हालांकि, यह रास्ता काफी लंबा और संवेदनशील है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  2. गुप्तकाशी से वापस आने वाले वाहन: गुप्तकाशी से अन्य स्थानों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए गुप्तकाशी-लमगौण्डी-गिवाड़ी मोटर मार्ग तय किया गया है।

हालांकि वैकल्पिक मार्ग लंबा और संवेदनशील होने के कारण यात्रियों और क्षेत्रीय जनता को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मार्ग बंदी की अवधि में वैकल्पिक मार्गों पर सुचारु यातायात व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन ने क्षेत्रवासियों और यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में केवल वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

19 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

20 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

20 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

2 days ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago