उत्तराखंड मौसम: केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड मौसम: केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में कई दौर की तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा, पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाएं और अचानक मौसम परिवर्तन की संभावना जताई गई है।

केदारनाथ (उत्तराखंड) – चारधाम यात्रा से पहले केदारनाथ धाम एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बर्फबारी के चलते क्षेत्र में लगभग एक फीट तक नई बर्फ जम चुकी है। शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बर्फबारी शनिवार दिनभर जारी रही। कभी हल्की, कभी तेज बर्फबारी ने केदारपुरी को पूरी तरह से ढंक लिया है। इससे ठंड में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

पुनर्निर्माण कार्य फिर से ठप
केदारनाथ में लंबे अंतराल के बाद शुरू हुए पुनर्निर्माण कार्य फिर एक बार मौसम के कारण ठप हो गए हैं। वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार को आधे घंटे की तेज बारिश के बावजूद अब भी करीब एक फीट नई बर्फ जमी हुई है, जिससे कार्य प्रभावित हुआ है। घोड़ा पड़ाव क्षेत्र में बर्फ हटाने की कोशिश की गई, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण भारी दिक्कत आ रही है।

पैदल मार्ग पर फिसलन का खतरा
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी बर्फबारी और बारिश के कारण सुधार कार्य प्रभावित हो गया है। रामबाड़ा से रुद्राप्वाइंट तक कई स्थानों पर फिसलन का खतरा पैदा हो गया है, जिससे तीर्थयात्रियों को यात्रा में सावधानी बरतने की जरूरत है।

निचले इलाकों में सुहावना मौसम, लेकिन खतरे भी बरकरार
रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली और जखोली जैसे क्षेत्रों में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में तेज गर्जना के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

कब मिलेगा राहत?
मौसम विभाग के मुताबिक 13 अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना है। तब तक पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्क रहने और गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Tv10 India

Recent Posts

खटीमा की बेटी तिला सेन ने फतह किया माउंट एवरेस्ट: ITBP की महिला पर्वतारोही टीम के साथ चोटी पर फहराया तिरंगा

खटीमा (उधम सिंह नगर). उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र खटीमा की बेटी तिला सेन ने दुनिया की…

18 hours ago

उत्तराखंड पहुंचे निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार: भारत-चीन सीमा पर बसे हर्षिल के पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण; मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की

उत्तरकाशी. भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी…

18 hours ago

हेमकुंड साहिब के कपाट खुले: ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों के साथ 3 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चमोली. उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट…

18 hours ago

देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं: इंडियन ऑयल ने ईंधन संकट की खबरों को नकारा; पिछले 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम

नई दिल्ली. देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल के संकट की खबरों के बीच…

19 hours ago

हल्द्वानी के टांडा जंगल में सनसनीखेज वारदात: वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या; साथी पर शक

हल्द्वानी. नैनीताल जिले के हल्द्वानी अंतर्गत टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने…

19 hours ago

रुद्रपुर में फर्जीवाड़ा: आयुर्वेदिक दवाओं में एलोपैथी मिलाकर इलाज करने वाला 12वीं पास ‘झोलाछाप’ पकड़ा गया; 1 साल से चला रहा था क्लीनिक

रुद्रपुर/दिनेशपुर. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस…

19 hours ago