Categories: UTTARAKHAND

केदारनाथ धाम: 1.26 लाख भक्तों का अभूतपूर्व जमावड़ा, यात्रा की गति ने तोड़े पिछले सभी कीर्तिमान

देहरादून: केदारनाथ यात्रा में प्रतिवर्ष नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। साथ ही कारोबार के लिहाज से भी यात्रा ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रही है। इस वर्ष 10 मई से शुरू हो रही यात्रा के दस दिनों में ही रिकाॅर्ड 2.81 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इनमें से 1.26 लाख श्रद्धालु बीते चार दिनों में ही धाम पहुंचे हैं।

पंच केदार में प्रमुख व भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम में बीते नौ वर्ष से पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धाम पहुंचे और पुनर्निर्माण कार्य को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल करते हुए इसे तीन चरण में पूरा करने के लिए पांच बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

पहले चरण के कार्य धाम में पूरे हो चुके हैं, जिसमें मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग के विस्तारीकरण के साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य की समाधिस्थल का पुनर्निर्माण किया गया। जबकि दूसरे चरण के कार्य अभी चल रहे हैं।

पुनर्निर्माण कार्यों की पीएम मोदी स्वयं कई बार मॉनीटरिंग कर चुके हैं। साथ ही वर्ष 2017 से 2022 तक वह 6 बार केदारनाथ भी पहुंच चुके हैं। पुनर्निर्माण कार्यों के बीच बाबा केदार की यात्रा प्रतिवर्ष रफ्तार भी पकड़ रही है।

धाम में सुविधाएं विकसित होने के साथ ही यात्रा को भी रफ्तार मिल रही है। केदारनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष वेद प्रकाश सेमवाल और व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष महेश बगवाड़ी का कहना है कि केदारनाथ यात्रा प्रतिवर्ष नए आयाम स्थापित कर रही है। साथ ही कारोबार की दृष्टि से रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।

Tv10 India

Recent Posts

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

12 mins ago

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले सीएम धामी, अल्मोड़ा में बनेगा भव्य ‘स्मृति द्वार’

शोक संतप्त परिवार से मिले: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैन्य अधिकारी के माता-पिता, भाई…

21 mins ago

नगरासू कांड के बाद चमोली में अलर्ट: इंटरनेट सेवाएं बंद, सीमाओं पर पुलिस और ITBP की भारी तैनाती

चमोली। पड़ोसी जिले रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में हुए घटनाक्रम के बाद अब चमोली जनपद…

49 mins ago

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: बंधक सेवादार की सुरक्षित रिहाई, स्थिति अब नियंत्रण में

क्या था विवाद: लंगर के दौरान प्रबंध कमेटी और निहंगों के बीच विवाद के बाद 7…

60 mins ago

उत्तराखंड: चुनाव से पहले कांग्रेस ने मजबूत किया कुनबा, कल सचिवालय घेराव की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार…

1 hour ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया योगाभ्यास; उत्तराखंड को वैश्विक योग राजधानी बनाने का संकल्प

चंपावत/बनबसा, 21 जून:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

8 hours ago