Categories: UTTARAKHAND

रुद्रपुर: धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ की तबीयत बिगड़ी, बेहोश होकर गिरे, अस्पताल में भर्ती

रुद्रपुर (उधमसिंह नगर): किच्छा तहसील में चार दिन से धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ की शनिवार, 27 जुलाई को अचानक तबीयत बिगड़ गई। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ संबोधन दे रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वो चक्कर खाकर नीचे गिर गए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत किच्छा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रुद्रपुर रेफर कर दिया।

धरने पर बैठे थे विधायक

किच्छा व्यापार मंडल के चुनाव में लगाई रोक और एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ पिछले चार दिनों से किच्छा तहसील में धरने पर बैठे थे। दोपहर लगभग एक बजे अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। धरना स्थल पर हड़कंप मच गया और उन्हें तुरंत किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस फोर्स भी अस्पताल पहुंची और जानकारी जुटाई। दोपहर को जिला प्रशासन के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे वार्ता की थी, जिसके बाद वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। लगभग 15 से 20 मिनट के संबोधन के बाद वह अचानक बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम और कार्यकर्ताओं ने उन्हें किच्छा सीएचसी केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाद में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

तबीयत बिगड़ने का कारण

जानकारी के अनुसार, शुगर लेवल बढ़ने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

12 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

12 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

12 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

12 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

17 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

18 hours ago