Categories: sports news

12 साल बाद वानखेड़े में जीती KKR

नई दिल्ली:आईपीएल 2024 का 51वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों के बीच मुंबई के घर वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हरा दिया। वहीं, पीयूष चावला आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। ऐसे में आइए खेल जगत की 5 ऐसी ही बड़ी खबरों पर एक साथ नजर डालते हैं।

  • मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले पीयूष चावला आईपीएल के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया है। पीयूष चावला ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में रिंकू सिंह के रूप में अपना एकमात्र विकेट हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में 184 विकेट पूरे कर लिए। वह अब सिर्फ युजवेंद्र चहल से पीछे हैं। युजवेंद्र चहल 200 विकेट के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा 12 गेंदों पर 11 रन की बना सके। इस मैच में उन्हें सुनील नारायण ने अपना शिकार बनाया। ये आईपीएल में 8वां मौका था जब सुनील नारायण ने रोहित शर्मा को आउट किया। इसी के साथ रोहित शर्मा आईपीएल में एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी बल्लेबाज आईपीएल में एक गेंदबाज के खिलाफ इतने बार आउट नहीं हुआ था।
  • आईपीएल 2024 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टेंशन बढ़ गई है। तेज गेंदबाज दीपक चाहर और मंयक यादव की चोटों ने अपनी टीमों की टेंशन बढ़ा दी है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक चाहर और मयंक यादव के लिए आगे के मैचों में खेलने पर संशय बरकरार है। दीपक चाहर हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मंयक यादव एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। ऐसे में उनकी वापसी मुश्किल मानी जा रही है।
  • आईपीएल 2024 का 52वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। समीकरणों के आधार पर अभी भी प्लेआफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपनी थोड़ी बहुत उम्मीदें भी कायम रखने के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दस मैचों में छह अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे है जबकि टाइटंस दस मैचों में आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर है।
  • चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है। जहां उनकी टक्कर पंजाब किंग्स से होगी। पिछले मैच में उन्हें पंजाब के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मथीशा पथिराना और महीश तिक्षणा धर्मशाला में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ फिर से जुड़ गए हैं।
Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

14 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

15 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

15 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

18 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago