चमोली :बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास दोपहर करीब 12:15 बजे पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। यह घटना हाईवे पर बने टनल के मुहाने के पास हुई। गनीमत रही कि इस दौरान वहां कोई वाहन नहीं चल रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मार्ग को साफ करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे बंद, यात्री फंसे
जोशीमठ: बदरीनाथ हाईवे कल सुबह 7 बजे से बंद पड़ गया है। कल भारी चट्टानों के गिरने से हाईवे पर यातायात रोक दी गई थी। अभी भी हाईवे को खोलने का काम जारी है। इसके कारण इस क्षेत्र में कोई भी वाहन नहीं चल रहा है।तीन दिनों से कोई बारिश नहीं हो रही होती, फिर भी पहाड़ टूट रहे हैं। यह भूस्खलन पुराने लैंडस्लाइड जोन में हुआ है, जिसमें मलबा अभी तक हटाया नहीं गया है। यात्रियों को जोशीमठ में फंसे रहना पड़ रहा है। आज मतदान के दिन होटल और दुकाने भी बंद हैं, जिससे यात्रियों को कई समस्याएँ उठानी पड़ रही हैं।
भारी बारिश की संभावना: येलो अलर्ट जारी
आज, बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं मंडल के चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन द्वारा लोगों को चेताया जा रहा है कि अनावश्यक बाहर न निकलें और बहुत जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर जाएं।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…