Categories: Life Style

दाल-सब्जी छोड़ ट्राई करें बिहार की स्पेशल ‘नेनुआ चटनी’

बिहार: अगर आपके पास अक्सर समय की कमी रहती है और सब्जी या फिर दाल बनाने की जगह आप कोई दूसरा ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो आप नेनुआ चटनी को बनाकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार की स्पेशल इस चटनी को बनाने के लिए आपको महज 20 से 25 मिनट लगेंगे। आइए नेनुआ चटनी को बनाने के सबसे आसान तरीके के बारे में जानते हैं। 

  • नेनुआ को घेवड़ा और गिलकी के नाम से भी जाना जाता है। सबसे पहले आपको इस सब्जी को चाकू से छील लेना है।
  • अब इसे पानी से अच्छी तरह से धोकर साफ कर लीजिए और लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लीजिए।
  • अब अगले स्टेप के मुताबिक गैस ऑन कर कड़ाही रखें और फिर कड़ाही में तेल डालकर इसे गर्म होने दें।
  • नेनुआ की चटनी बनाने के लिए आपको इसे कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से भून लेना है। जब तक नेनुआ सॉफ्ट न हो जाएं, तब तक आपको इसे भूनते रहना है।
  • अब गैस बंद करके इस भुने हुए मिक्सचर के ठंडे होने का इंतजार कीजिए। जब मिक्सचर ठंडा हो जाए, तो इसे मिक्सी में डाल दीजिए।
  • नेनुआ की चटनी में टेस्ट एड करने के लिए मिक्सी में साबुत लाल मिर्च, जीरा, कटी हुई हरी मिर्च, नमक, लहसुन और नींबू का रस भी डाल दीजिए।
  • अब आपको इन सभी चीजों को मिक्सी में बारीक-बारीक पीस लेना है और आपकी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी।
Tv10 India

Recent Posts

सफर की सूरत बदलेगी: केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड को मिलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का तोहफा

देहरादून: उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून…

12 mins ago

वास्तु दोष मिटाए और धन बढ़ाए: दक्षिणावर्ती शंख के अचूक उपाय

दक्षिणावर्ती शंख को हिंदू धर्म में बहुत शुभ और साक्षात माता लक्ष्मी का रूप माना…

50 mins ago

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

18 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

18 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

1 day ago