Life Style

मॉनसून में बनाएं टमाटर का लज़ीज़ सूप

स्वाद और सेहत से भरपूर टमाटर के बिना दाल और सब्जी की रेसिपी पूरी नहीं हो सकती है। लेकिन जब बात टमाटर के सूप की आती है तो उसके स्वाद का किसी से मुकाबला ही नहीं है। टमाटर का सूप सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता है बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान होता है। अब, जबकि बरसात के मौसम का भी आगाज़ हो गया है तो सूप पीने का मज़ा ही कुछ और है। तो, चलिए हम आपको आज टमाटर का सूप बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस सिंपल रेसिपी को फॉलो कर आप घर में ही स्वादिष्ट टमाटर सूप तैयार कर सकते हैं।

टमाटर सूप के लिए सामग्री:

2 बड़े चम्मच मक्खन या जैतून का तेल, 1 प्याज, कटा हुआ,  3-4 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियाँ,  2 कप ताजे टमाटर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गर्म मसाला, 5 से 6 काजू, 1 कप क्रीम,  स्वादानुसार नमक और काली मिर्च

टमाटर सूप बनाने की सरल विधि:

  • पहला स्टेप: सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपर एक बड़ी कड़ाही रखें। जब वह गर्म हो जाए तब मक्खन डालें। अब उसमें तेजपत्ता, प्याज़ और लहसुन डालें और उन्हें गोल्डन होने तक भूनें। जब ये ब्राउन हो जाए तब उसमें कटे हुए टमाटर डालें। जब ये थोड़ा पक जाए तब उसमें आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गर्म मसाला, 5 से 6 काजू, और स्वाद अनुसार नमक डालें। टमाटर को अच्छी तरह से पक जानें दें।जब पक जाए तब गैस बंद कर दें.
  • दूसरा स्टेप: अब अगले स्टेप में टमाटर के मिश्रण को एक ब्लेंडर जार में डालेंगे। तेजपत्ता निकालकर फेंक दें। अब इस मिश्रण में 1 गिलास पानी डालें और एकदम स्मूथ ब्लेंड कर लें। बारीक पीसने के बाद इसे एक बड़े बाउल में निकालें।
  • तीसरा स्टेप: अब, आखिर स्टेप में एक बार फिर से गैस ऑन कर कड़ाही रखें और टमाटर का सूप डाल दें। इसमें आप बटर की एक स्लाइस और आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालें। अब गैस बंद करें। आप चाहें तो इस सूप में दूध या क्रीम डालकर और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं।
Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

6 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

6 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

7 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

9 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago