हल्द्वानी: नहीं चुका सका शादी का कर्ज, इसलिए लगा ली फांसी। एक युवक ने कर्ज लेकर शादी की। शादी को चार साल गुजर गए, लेकिन वह कर्ज नहीं चुका पाया। उस पर हर महीने की जमा होने वाली कमेटी से वह मानसिक तनाव में आ गया।मुरादाबाद निवासी युवक कर्ज नहीं चुका पाया। इस कारण उसने 25 जून की रात फांसी लगा ली। गंभीर अवस्था में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर पांच फतेहउल्लाह गंज ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी 38 वर्षीय अजय कुमार की रविवार की देर रात हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अजय ने 25 जून की रात कर्ज से परेशान होकर फांसी लगा ली थी। मुरादाबाद में इलाज के बाद दो दिन पहले ही उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि अजय की चार साल पहले शादी हुई थी। शादी के लिए उसने कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के साथ-साथ मासिक कमेटी की किस्तें भी भर रहा था।
अजय मजदूरी करता था। परिवार में उसकी पत्नी बबिता और दो बेटियां हैं। 25 जून की रात परिवार वालों ने अजय को घर के कमरे में फंदे पर लटका देखा। परिवार वालों ने अजय को तुरंत फंदे से उतारकर मुरादाबाद के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद 29 जून को एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती करा दिया। यहां रविवार की रात उसकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…