Categories: Dharam Jyotish

माणिक रत्न पहनने के फायदे

नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र में 84 रत्नों और उपरत्नों की संख्या बताई गई है, इनमें से एक है माणिक्य। माणिक्य का संबंध ग्रहों के राजा सूर्य देव से है। जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है, उनकी कुंडली में बाकी ग्रह बलवान होते हुए भी शुभ फल नहीं दे पाते। इसलिए सूर्य की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए माणिक्य पहनने की सलाह दी जाती है। संस्कृत में माणिक को पद्मराग और रविरत्न, वहीं अंग्रेजी में रूबी स्टोन कहा जाता है

माणिक रत्न के कई फायदे इस प्रकार हैं-

  • माणिक रत्न आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को बढ़ाता है। यह पहनने वाले को नेतृत्व शक्ति प्रदान करता है।
  • यह आपको आधिकारिक पद तक पहुंचने या प्रबंधन को सर्वोत्तम संभव तरीके से संभालने में मदद करता है।
  • माणिक रत्न पहनने वाले की गतिशील शक्तियों, जैसे रचनात्मक कौशल, बौद्धिक कौशल और संचार कौशल को बढ़ाता है।
  • इस रत्म को पहनने से अंदर आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, जिससे कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति होती है।
  • माणिक रत्न का संबंध सूर्य देव से माना गया है। इसे धारण करने से व्यक्ति का सूर्य ग्रह मजबूत होता है।
  • माणिक रत्न की अंगूठी पहनने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

क्या हैं माणिक्य पहनने के नियम

माणिक्य रत्न का संबंध सूर्य देव से माना गया है। इसे धारण करने से व्यक्ति का सूर्य ग्रह मजबूत होता है। साथ ही माणिक्य रत्न की अंगूठी पहनने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। कम-से-कम 2-3 कैरेट का माणिक्य रत्न पहनना चाहिए, तभी इसका पूर्ण लाभ मिलता है। इसे सोने या तांबे की अंगूठी में लगवाकर पहनना चाहिए।

किन राशियों के लिए है लाभदायक

सिंह, मेष, वृश्चिक, कर्क और धनु राशि वाले लोगों के लिए माणिक्य धारण करना बहुत ही शुभ माना गया है। माणिक्य पहनने का सर्वोत्तम समय रविवार प्रातः काल होता है। धारण करने के पहले उसे गाय के दूध और गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए। माणिक्य रत्न को धारण करने के बाद सूर्य देव के मंदिर में दान पुण्य करने से सर्वाधिक लाभ मिलता है।

किन बातों का रखें ध्यान

माणिक्य कभी भी ज्योतिष की सलाह के बिना नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति को माणिक्य सूट नहीं करता तो इससे हृदय रोग, नेत्र रोग और भी अन्य कई रोग आपको घेर सकते हैं। साथ ही यह आपको आर्थिक संकट में भी डाल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की लग्न मिथुन, मकर, कन्या, तुला और कुंभ है, उन लोगों को माणिक्य रत्न नहीं धारण करना चाहिए।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

9 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

9 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

10 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

12 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago