UTTARAKHAND

देहरादून: 7 साल पहले शादी से इनकार का ‘बदला’ लेने पहुंचा युवक, मां-बेटे पर चाकू से किया जानलेवा हमला

देहरादून: राजधानी के पटेल नगर थाना क्षेत्र में प्रतिशोध और सनक का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां सात साल पहले शादी का रिश्ता टूटने से नाराज एक युवक ने लड़की के घर पहुंचकर उसकी मां और भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की बहादुरी से आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने राजस्थान निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्या है पूरी घटना?
घटना मंगलवार रात की है। शिमला बाईपास स्थित रोहिणी एन्क्लेव में रहने वाले एक परिवार के घर राजस्थान निवासी जयेश कुमार पहुंचा। जयेश साल 2019 में परिवार की बेटी का दोस्त था और तब अपने माता-पिता के साथ शादी का प्रस्ताव लेकर आया था। हालांकि, लड़की के परिजनों ने तब शादी से इनकार कर दिया था, जिसके बाद दोनों पक्षों का संपर्क टूट गया था।

शादी का कार्ड दिखाने के बहाने रची साजिश
आरोपी जयेश मंगलवार रात करीब 8 बजे अचानक पीड़ित के घर पहुंचा। उसने परिवार को बताया कि उसकी शादी तय हो गई है और 28 मई को निकाह/शादी है। बातचीत के बाद उसने लड़की के भाई से अनुरोध किया कि वह उसे आईएसबीटी (ISBT) तक छोड़ दे। भाई उसे अपनी गाड़ी से छोड़ने निकल पड़ा। रास्ते में जयेश ने शराब के ठेके से बियर ली और कार में ही पीने लगा।

चाकू की नोक पर घर वापस लाया और किया हमला
रास्ते में अचानक जयेश ने युवक की गर्दन पर चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे वापस घर चलने को मजबूर किया। डर के मारे भाई गाड़ी वापस घर ले आया। जैसे ही गाड़ी घर के पास रुकी, वहां नीचे खड़ी उसकी मां को देखते ही जयेश गाली-गलौज करने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने मां और बेटे दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

लोगों ने दबोचा, पुलिस ने भेजा जेल
चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी जयेश को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पटेल नगर कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाई ने बताया कि आरोपी जयेश कुमार के खिलाफ जानलेवा हमले (Attempt to Murder) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।


Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति मामला: नैनीताल हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दिया 2 हफ्ते का समय

नैनीताल | उत्तराखंड में लंबे समय से लंबित लोकायुक्त की नियुक्ति के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट…

7 hours ago

नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट: लामाचौड़ में 30 हेक्टेयर वन भूमि पर बनेगा नया परिसर, शासन ने दी प्रशासनिक स्वीकृति

नैनीताल/देहरादून | उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय (High Court)…

7 hours ago

PM मोदी के आह्वान पर महाअभियानहरिद्वार में 100 फीट लंबा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा; मंत्री मदन कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हरिद्वार | स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी…

8 hours ago

4.80 करोड़ श्रद्धालुओं के बाद हरिद्वार का हाल: घाटों पर जमा हुआ 7000 मीट्रिक टन कचरा, नगर निगम ने शुरू किया महासफाई अभियान

कांवड़ मेला संपन्न: 4.80 करोड़ श्रद्धालुओं के लौटने के बाद हरिद्वार में महासफाई अभियान, 7,000…

9 hours ago

नदी के तेज बहाव से महावत की गोद तक: जानिए जिंदगी की जंग जीतने वाली हथिनी ‘मालिनी’ की अनोखी कहानी

विश्व हाथी दिवस विशेष: कोटद्वार की मालन नदी से रेस्क्यू की गई थी गंभीर घायल हथिनी,…

15 hours ago