Categories: sports news

न्यूयॉर्क से ‘टी20 वर्ल्ड कप 2024’ का मैच ट्रांसफर: क्रिकेट का नया अद्वितीय रंग!

न्यूयॉर्क: वर्ल्ड कप 2024 के बीच बात होनी तो चाहिए थी मैचों की, खिलाड़ियों के प्रदर्शन की, जीत हार की, लेकिन हो रही है पिच की। खास तौर पर न्यूयॉर्क की पिच की, जिसने पिछले कुछ वक्त से तूल पकड़ा हुआ है। ये इतनी खराब पिच है कि रन तो नहीं ही बन रहे हैं, खिलाड़ियों पर भी खतरा मंडरा रहा है कि कहीं कोई चोटिल न हो जाए। इस बीच सवाल ये भी किया जा रहा है कि क्या आईसीसी आने वाले मैचों को न्यूयॉर्क से कहीं और शिफ्ट कर सकता है।

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ​की पिच इस वक्त चर्चा में है। अभी तक यहां पर दो ही मैच खेले गए हैं, लेकिन इतने में ही खिलाड़ी परेशान से नजर आ रहे हैं। भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए और उन्हें बीच मैच में मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

वहीं ऋषभ पंत के ही बॉल लगी, हालांकि वे मैदान छोड़कर नहीं गए। यहां की पिच में अनईवन बाउंस है, यानी कोई बॉल काफी नीचे रहती है और कोई अप्रत्याशित तरीके से उछल जाती है। इससे बल्लेबाज पिच के मिजाज को ही नहीं समझ पाता है। 

इस बीच 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला भी यहीं पर खेला जाना है, जिससे टीमें की टेंशन बढ़ी हुई है। इस बीच खबर है कि आईसीसी अब तक यहां खेले गए दोनों मैचों के डाटा का विश्लेषण कर रही है, ताकि आगे के फैसले लिए जा सकें।

हालांकि अभी तक जो मैच यहां पर निर्धारित हैं, वे यहीं खेले जाएंगे, उन्हें कहीं और शिफ्ट या ​फिर ट्रांसफर नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर एडिलेड से लाई गई ड्रॉप इन पिच को डाला गया है, जो अभी तक पूरी तरह से तैयार नहीं हुई हैं। 

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

19 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

19 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

19 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

2 days ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago