Categories: UTTARAKHAND

‘मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्तराखंड में कमल खिला’- सीएम धामी

Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में कई बड़े निर्णय लिए गए। हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनीं। सुशासन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और तेज गति से आगे बढ़ेगा और विकसित भारत का संकल्प मजबूत होगा।

सीएम धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े फैसले हुए हैं। गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित हर वर्ग के लिए उत्थान की योजनाएं बनी। गरीब कल्याण की योजनाएं बनी सुशासन हुआ। ऐतिहासिक फैसले हुए। एक मजबूत सरकार। जिसने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया।

देश का सम्मान बढ़ाया। सभी का स्वाभिमान बढ़ाया। हर भारतवासी को गौरव प्रदान करने का काम किया। भारत को तेजी से विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बनने का काम इन 10 वर्षों में हुआ है। विकसित भारत का संकल्प। एनडीए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है। एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुना गया।

पीएम मोदी को बधाई देते हुए सीएम धामी ने कहा कि उनके नेतृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़ेगा। तेजी से विकसित भारत का संकल्प पूर्ण होगा। सरकार की योजनाएं तेज गति से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए पांचो सीटों पर कमल खिला है। पिछले 10 सालों में प्रदेश में अभूतपूर्व तरीके से काम हुए हैं।

उत्तराखंड में हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। पिछले 10 वर्षों में उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं मिली है। डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की है। हमने इंवेस्टर ग्लोबल समिट भी किया है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हमारे प्रस्तावित काम तेजी से धरातल पर उतरेंगे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

14 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

14 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

15 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

17 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago