न्यूयॉर्क: वर्ल्ड कप 2024 के बीच बात होनी तो चाहिए थी मैचों की, खिलाड़ियों के प्रदर्शन की, जीत हार की, लेकिन हो रही है पिच की। खास तौर पर न्यूयॉर्क की पिच की, जिसने पिछले कुछ वक्त से तूल पकड़ा हुआ है। ये इतनी खराब पिच है कि रन तो नहीं ही बन रहे हैं, खिलाड़ियों पर भी खतरा मंडरा रहा है कि कहीं कोई चोटिल न हो जाए। इस बीच सवाल ये भी किया जा रहा है कि क्या आईसीसी आने वाले मैचों को न्यूयॉर्क से कहीं और शिफ्ट कर सकता है।
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच इस वक्त चर्चा में है। अभी तक यहां पर दो ही मैच खेले गए हैं, लेकिन इतने में ही खिलाड़ी परेशान से नजर आ रहे हैं। भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए और उन्हें बीच मैच में मैदान छोड़कर जाना पड़ा।
वहीं ऋषभ पंत के ही बॉल लगी, हालांकि वे मैदान छोड़कर नहीं गए। यहां की पिच में अनईवन बाउंस है, यानी कोई बॉल काफी नीचे रहती है और कोई अप्रत्याशित तरीके से उछल जाती है। इससे बल्लेबाज पिच के मिजाज को ही नहीं समझ पाता है।
इस बीच 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला भी यहीं पर खेला जाना है, जिससे टीमें की टेंशन बढ़ी हुई है। इस बीच खबर है कि आईसीसी अब तक यहां खेले गए दोनों मैचों के डाटा का विश्लेषण कर रही है, ताकि आगे के फैसले लिए जा सकें।
हालांकि अभी तक जो मैच यहां पर निर्धारित हैं, वे यहीं खेले जाएंगे, उन्हें कहीं और शिफ्ट या फिर ट्रांसफर नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर एडिलेड से लाई गई ड्रॉप इन पिच को डाला गया है, जो अभी तक पूरी तरह से तैयार नहीं हुई हैं।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…