Categories: Dharam Jyotish

सपने में सांप देखने का मतलब !

स्वप्न शास्त्र: स्वप्न शास्त्र में सपनों का देखना भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो सपने ब्रह्म मुहूर्त में देखे जाते हैं उन सपनों का फल भी जल्दी ही देखने को मिलता है। सपने शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। कई सपने बहुत शुभ माने जाते हैं तो वहीं कुछ सपनों के अशुभ भी माना गया है। आइये ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में जानते हैं।

सपने में सफेद रंग का सांप देखना: सपने में सफेद रंग का सांप देखना बहुत शुभ होता है. सपने में सफेद सांप दिखे तो यह इशारा है कि आपको जल्‍द ही बहुत सारा पैसा मिलने वाला है. आपको नौकरी-व्‍यापार में बड़ी तरक्‍की मिलने वाला है. 

सपने में हरे रंग का सांप देखने का मतलब: सपने में हरे रंग का सांप देखने का मतलब है कि आपको जल्‍द ही नई नौकरी मिल सकती है. बेरोजगार को रोजगार मिल सकता है. 

सपने में यदि रंग-बिरंगा सांप देखने का मतलब: सपने में यदि रंग-बिरंगा सांप दिखे तो ये आपके जीवन में सुनहरे दिनों का आगाज होने का इशारा है. ऐसा सपना आना जातक को ऊंचा पद, ढेर सारा पैसा, मान-सम्‍मान दिलाता है. 

सपने में पीला सांप देखने का मतलब: यदि सपने में पीले रंग का सांप दिखे तो यह आपके घर से दूर जाने का इशारा देता है. आपको पढ़ाई, नौकरी-कारोबार या किसी अन्‍य कारण के चलते अपना घर छोड़कर जाना पड़ सकता है. 

सपने में लाल रंग का सांप देखने का मतलब: सपने में लाल सांप देखने का मतलब है कि आप जल्‍द ही कोई बड़ी जिम्‍मेदारी संभालने वाले हैं और आपको बहुत सोच-समझकर फैसले लेना चाहिए. 

सपने में काला नाग देखने का मतलब: सपने में काला लंबा सांप देखने का मतलब है कि जातक को नौकरी में प्रमोशन, बड़ी सैलरी मिलने वाली है. यह बिगड़े काम बनने का भी संकेत है. 

सपने में सुनहरे रंग का सांप देखने का मतलब: सपने में सुनहरे रंग का सपना दिखे तो यह इशारा है कि आपने किसी मनोकामना के पूरे होने पर धार्मिक स्‍थान पर चढ़ावा देने की बात कही थी, तो उसे जल्‍द पूरा कर दें. 

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

4 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

5 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

5 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

8 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago