UTTARAKHAND

बिहार में ‘कमल’ खिला, रुद्रपुर में जश्न: विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कार्यकर्ता

यामीन अंसारी, रुद्रपुर: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए बीजेपी की अब तक की सबसे प्रचण्ड विजय के अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर पार्टी कार्यकताओ संग आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर इस ऐतिहासिक विजय पर ख़ुशी का इजहार किया।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मायी नेतृत्व व बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की जनप्रिय नीति कुशल शासन पर भरोसा करते हुऐ बिहार की जनता ने यह अभूतपूर्व अबतक की सबसे बड़ी जीत हासिल करने पर आज पार्टी कार्यकताओ संग अपने कार्यालय पर जीत का जशन मनाया।

विधायक शिव अरोरा जीत से गदगद दिखे उन्होंने खूब आतिशबाजी फोड ढोल नागाड़ो पर जमकर झूमें, और मिष्ठान खिलाकर कार्यकर्त्ता ने विधायक अरोरा को जीत की बधाई दी, वही विधायक शिव अरोरा बिहार विधानसभा चुनाव में स्वयं मुजफरपुर जिले की औरई विधानसभा सीट पर प्रभारी बनकर गये थे जो काफ़ी कठिन सीट मानी जा रही थी मगर विधायक शिव अरोरा के कुशल प्रबंधन व सूझ बुझ के चलते औरई सीट भी भाजपा प्रत्याशी रमा निषाद ऐतिहासिक मतो के अंतर से जीत हुई है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से औरई के देवतुल्य कार्यकताओं के कठिन मेहनत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेतृत्व क्षमता की ताकत के चलते यह विजय हासिल हुई है।
उन्होंने कहा बिहार की जीत बताती है जनता के दिल में सिर्फ मोदी भाजपा बसती है उन्होंने सारे मिथक तोड़ने हुऐ विपक्ष की झूठ की राजनीति को मुँह तोड़ जवाब दिया है
वही आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में देवभूमि की जनता भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद व विश्वास व्यक्त कर तीसरी बार उत्तराखंड में कमल खिलाने का कार्य करेगी ऐसा विश्वास है।
विधायक शिव अरोरा ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया जिन्होंने मजबूत सशक्त सरकार चुनने का कार्य किया है।

इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, वेद ठुकराल, उपेंद्र चौधरी,गुरबाज सिंह राजेश बजाज,रोशन अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता, जगदीश विश्वास, राजकुमार साह, हिमांशु शुक्ला, गजेंद्र प्रजापति, मोर सिंह, पार्षद पवन राणा, राजेंद्र राठौर, कैलाश राठौर, मुकेश रस्तोगी, राधेश शर्मा, पिंटू पाल, महेश कोली, चन्द्रसेन चंदा, शंकर विश्वास, विष्णु सिंह, सतनाम सिंह, मनोज मदान, अनमोल विर्क, मयंक कक्कड़, भोला सिंह राजीव शुक्ला, आयुष चिलाना, कमल पाल, महेंद्र आर्य, राज कोली, सुनील यादव, ममता जीना, महेंद्री शर्मा, शंकर विश्वास, विजय डे, रोबिन विश्वास, सोनू राठौर, जीतेन्द्र संधू आदि लोग मौजूद रहे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

5 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

5 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

6 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

8 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago