UTTARAKHAND

Mock Drill: देहरादून में आज शाम चार बजे बजेंगे एयर रेड सायरन, सिविल डिफेंस ने संभाली कमान

देहरादून: आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस ने पूरी तैयारी कर ली है। बुधवार शाम चार बजे देहरादून के पांच प्रमुख इलाकों में एयर रेड सायरन बजते ही मॉक ड्रिल की शुरुआत होगी। इस दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया जाएगा।

जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सिविल डिफेंस के साथ बैठक में सभी तैयारियों की समीक्षा की गई। शहर के आराघर चौकी, धारा चौकी, एनआईईपीवीडी, कलेक्ट्रेट और लक्खीबाग पुलिस चौकी में लगे एयर रेड सायरनों की जांच की गई, जो पूरी तरह से कार्यशील पाए गए।

सिविल डिफेंस के स्वयंसेवी बड़ी इमारतों और सरकारी भवनों से लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास करेंगे। इस अभ्यास का उद्देश्य रिस्पांस टाइम को परखना और किसी भी खामी को समय रहते ठीक करना है।

मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को यह भी बताया जाएगा कि एयर रेड सायरन बजने पर किस तरह की सावधानी बरती जाए, ब्लैक आउट की स्थिति में किन जरूरी वस्तुओं को साथ रखें और किन चीजों से बचें। स्थानीय पुलिस को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।

डीजी सिविल डिफेंस पीवीके प्रसाद ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सायरन की कार्यक्षमता जांची जा चुकी है। मॉक ड्रिल आज शाम चार बजे शुरू होगी।

📌 पृष्ठभूमि:

इससे पहले जून 2023 में भी एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी, जिसमें नौ स्थानों पर लगे एयर रेड सायरनों का परीक्षण किया गया था। उस समय भी होमगार्ड और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई थी। अब आपदा-प्रवण इलाकों में ऐसे और सायरन लगाने की योजना है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

9 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

10 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

10 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago