नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मार्च को अपने सभी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद की यह अंतिम बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार, मोदी ने सभी मंत्रियों से अगले 100 दिनों के ऐक्शन प्लान के साथ आने को कहा है। साथ ही, उनके मंत्रालय से जुड़े कामों का अगले पांच वर्षों का रोडमैप भी साथ लाने को कहा है, जिसमें सबसे बड़ी प्राथमिकता और सबसे बड़ी चुनौती पर विस्तार से रिपोर्ट हो।
मार्च के दूसरे हफ्ते में पूरे देश में आम चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है, जिसके बाद आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। सरकार से जुड़े टॉप अफसर ने बताया कि मोदी चाहते हैं कि चुनाव प्रक्रिया के बीच सरकार का कामकाज नहीं रुकना चाहिए और अगले 100 दिनों का अजेंडा इसी प्रयास का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने हाल में कहा था कि उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए खाका तैयार करना शुरू कर दिया है और उन्हें 15 लाख से ज्यादा लोगों से सुझाव मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनका तीसरा कार्यकाल बड़े फैसलों वाला होगा।
तीसरा कार्यकाल मिलने की गारंटी को लेकर PM मोदी पिछले कुछ दिनों से लगातार सार्वजनिक मंच से न सिर्फ दावा करते रहे हैं बल्कि वे इसकी प्राथमिकता भी गिनाते रहे हैं। जानकारों के अनुसार, इसमें न सिर्फ जीतने का आत्मविश्वास है बल्कि कहीं न कहीं चुनाव से पहले सियासी माइंड गेम भी है। वे विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। दरअसल, आम चुनाव से पहले पीएम कहीं न कहीं जनता के बीच संदेश देने में सफल हो रहे हैं कि न सिर्फ उन्होंने 10 वर्षों में काम किया बल्कि आने वाले समय के लिए उनके पास विकास का पूरा रोडमैप है। दूसरी ओर, विपक्ष के पास चुनाव में कोई अजेंडा नहीं है।
नई दिल्ली | बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के मशहूर गाने 'रंग दे लाल' (ओय-ओय)…
कर्णप्रयाग (चमोली) | उत्तराखंड के कर्णप्रयाग स्थित बहुगुणा नगर में पिछले 4 सालों से भू-धंसाव (Land…
देहरादून | देहरादून के मसूरी रोड पर 30 मार्च को हुए गोलीकांड में जान गंवाने वाले…
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस हस्ताक्षर यात्रा का चौथा चरण पहुंचा खटीमा खटीमा। उत्तराखंड…
गोपेश्वर (चमोली) | उत्तराखंड के चमोली जिले में भ्रूण लिंग परीक्षण और अवैध अल्ट्रासाउंड को रोकने…
रुड़की | हॉलीवुड की किसी वॉर-थ्रिलर फिल्म जैसा खौफनाक मंजर... सिर के ऊपर से सनसनाती हुई…