Categories: UTTARAKHAND

नगर निगम चुनाव: मलिन बस्ती में भाजपा नेता के पुत्र की पिटाई

– बुजुर्ग से अभद्र व्यवहार पर भड़के लोगों ने पीटा

देहरादून नगर निगम चुनाव का माहौल इस बार काफी गरमाया हुआ है। हर राजनीतिक दल के नेता और उनके समर्थक जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में भाजपा के एक प्रमुख नेता के पुत्र का नाम एक विवाद में सामने आया है। बस्ती में प्रचार के दौरान उनकी पिटाई का मामला सुर्खियों में है।

क्या है पूरा मामला?

घटना देहरादून के एक बस्ती क्षेत्र की है, जहां भाजपा नेता के पुत्र अपने समर्थकों के साथ प्रचार करने पहुंचे थे। और सबको धक्का देते हुए आगे आगे चल रहे थे इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों एक बुजुर्ग को धक्का लगा उसे संभालने के बजाय उसी बुजुर्ग से अभद्रता की गई यह व्यवहार बस्ती के लोगों को नागवार गुजरा, और स्थानीय निवासियों ने उनके खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए उनकी पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा नेता का यह व्यवहार सामने आया हो दबी जुबान में अब पार्टी के भीतर भी लोग नेता जी के पुत्र का विरोध करने लगे है

बस्ती के लोगों का कहना है कि चुनाव प्रचार का मतलब केवल वोट मांगना नहीं है, बल्कि जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना भी जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल का क्यों न हो, यदि जनता के साथ दुर्व्यवहार करता है, तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

राजनीतिक प्रभाव और साख पर असर

इस घटना ने भाजपा की स्थानीय साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दलों ने इसे भाजपा के नेताओं और उनके परिवारों के घमंडी रवैये का उदाहरण बताया है। उन्होंने इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और इसे जनता से जुड़ाव की कमी करार दिया। पार्टी में एक पक्ष मामले में पुलिस कारवाई चाहता है जबकि एक पक्ष मामला मलिन बस्ती से जुड़ा होने के कारण बचना चाहता है।

उधर, भाजपा का आरोप भ्रम फैला रही कांग्रेस

रेसकोर्स वार्ड 20 क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस द्वारा भाजपा के एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। सभी लोगों ने पूर्व पार्षद सरदार मोंटी सिंह के नेतृत्व बैठक कर सोशल मीडिया पर परोसे जा रहे झूठ और भ्रम की कड़ी आलोचना की है। इस दौरान सभी लोगों ने एकस्वर में कहा, भाजपा उम्मीदवार के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। वहां रिकॉर्ड संख्या में लोगों के पहुंचने से कांग्रेस बौखला गई है। यही वजह है कि साजिश के तहत बुजुर्ग व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार को लेकर झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी के इस दुष्प्रचार से स्थानीय लोगों की भावनाओं और क्षेत्र के सद्भाव का अपमान हुआ है। लिहाजा सभी लोगों ने कांग्रेस पार्टी और उनके प्रत्याशी से सार्वजनिक माफी मांगने की अपील की है। बैठक में श्री नवीन कुमार, किशन लाल, वीरेंद्र कुमार, राजू, विनीत कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tv10 India

Recent Posts

निर्जला एकादशी: जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महासंयोग और पूजा-पाठ के नियम

हिंदू धर्म में सालभर में आने वाली सभी 24 एकादशियों में ज्येष्ठ माह के शुक्ल…

2 hours ago

निर्जला एकादशी की पौराणिक व्रत कथा

निर्जला एकादशी को 'भीमसेनी एकादशी' या 'पांडव एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी की व्रत…

2 hours ago

हल्द्वानी: गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड से हटेगा कूड़े का पहाड़, 1.75 लाख मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण के लिए ₹9 करोड़ की योजना शुरू

कूड़े के निस्तारण के लिए आई मशीनें  हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी को…

3 hours ago

उत्तराखंड वेदर अपडेट: 27 जून तक पर्वतीय जिलों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून…

3 hours ago

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

19 hours ago