नैनीताल:रामनगर गर्जिया मार्ग पर सुबह ग्राम रिगोड़ा में सड़क किनारे तीन दुकानों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे ग्राम रिगोड़ा में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार की आर्ट गैलरी से धुआं निकलता दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग ने विकारल रूप ले लिया। इस बीच आर्ट गैलरी सहित अन्य दो दुकानों में रखा सामान भी जल गया।आर्ट गैलरी स्वामी रजवार ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इस दाैरान उनकी गैलरी में रखी अमूल्य वाइल्डलाइफ फोटो के साथ उनकी गैलरी के बगल में वाइल्डलाइफ संबंधी सामान की दुकान और एक चाय की दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। जिसमें सभी लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…