हल्द्वानी:शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार रात आठ बजे अभियान चलाया। इस दौरान एमबीपीजी कॉलेज के सामने पार्कों में युवक-युवतियां शराब पीते मिले। इस दौरान पुलिस ने 15 लोगों के चालान काटे।
हल्द्वानी में पुलिस ने सड़क किनारे ठेले और पार्कों में शराब पीने और परोसने वालों के खिलाफ एक अभियान चलाया है। इस अभियान के दौरान एमबीपीजी कॉलेज के पास पार्कों में युवक-युवतियां शराब पीते मिले, और पुलिस ने 15 लोगों के चालान काटे। सड़क पर वाहन और ठेली लगाने वालों पर भी कार्रवाई की गई, और 10,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके बाद नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के पास भी अभियान चलाया गया, जहां सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों और शराब पिलाने वाले ठेले संचालकों पर कार्रवाई की गई।
एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में हल्द्वानी सर्किल की पुलिस ने वर्कशाप लाइन से लेकर रोडवेज गेट तक सड़क किनारे खड़े 20 से अधिक वाहनों के चालान किए। इसके बाद नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के पास भी अभियान चलाया गया, जहां सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों और शराब पिलाने वाले ठेले संचालकों पर कार्रवाई की गई। यहां पार्कों में भी कई युवक-युवतियां शराब पीते मिली, और एक युवती शराब पीते पकड़ी गई। पुलिस ने उसे कड़ी फटकार लगाई और शराब भी नष्ट की गई। इस अभियान में सीओ सिटी नितिन लोहनी और कोतवाल उमेश मलिक आदि रहे।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…