Categories: UTTAR PRADESH

UP Weather Today: यूपी के इन जिलों में आंधी का अलर्ट,मौसम का ताजा अपडेट

लखनऊ: सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत यूपी के ज्यादातर जिलों में प्री-मानसूनी बरसात हुई है। इसके बाद मौसम खुशगवार हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून भी यूपी में कभी भी प्रवेश कर सकता है, और इससे 26 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश और 27 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है। सोमवार को लखनऊ में 7.1 मिमी, वाराणसी में 14 मिमी से अधिक पानी बरसा। अलीगढ़ में 10.2 मिमी बरसात रिकार्ड हुई। बाराबंकी, गोरखपुर, बहराइच, फतेहगढ़, बरेली, मेरठ, आगरा समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून सोनभद्र के पास ठिठका है, और 24 घंटे में कभी भी आगे बढ़कर यह यूपी में कभी भी प्रवेश कर सकता है।

आंधी की चेतावनी

आज गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकरनगर में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात व नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में 33 डिग्री तक भी पारा पहुंच गया है, और बारिश के कारण पारे पर भी असर दिखाई दिया। कहीं-कहीं पारा 35 डिग्री से नीचे भी गिर गया है। नजीबाबाद में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुल्तानपुर, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, बस्ती, झांसी और इटावा में पारा 40 से 42 डिग्री के बीच रहा है, और शेष हिस्सों में 40 से नीचे बना रहा है। पारे में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं। 

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

14 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

14 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

15 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

17 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago