UTTARAKHAND

अमृत से सराबोर होगी धार्मिक नगरी: नानकमत्ता के हर घर को मिलेगा स्वच्छ जल

नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)। सिखों की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी नानकमत्ता के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार की अमृत 2.0 योजना के तहत शहर की प्यास बुझाने का खाका तैयार कर लिया गया है। योजना के अंतर्गत नगर में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र का कोई भी घर पानी की किल्लत से नहीं जूझेगा।

25 करोड़ का मास्टर प्लान, बनेंगे दो विशाल टैंक
धार्मिक नगरी की बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए 25 करोड़ रुपये की लागत से इस पेयजल योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसके तहत शहर में दो अत्याधुनिक पेयजल टैंकों का निर्माण किया जाएगा।

पहला टैंक: 18 लाख लीटर क्षमता

दूसरा टैंक: 12 लाख लीटर क्षमता

इन दोनों टैंकों के माध्यम से पूरी नगर पंचायत में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कुल 48 किलोमीटर के दायरे में नई पाइपलाइन बिछाने और टैंक निर्माण का काम एक साथ चल रहा है।

22 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा सीधा लाभ
इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य लक्ष्य नगर की लगभग 22,500 की आबादी को सीधे तौर पर लाभांवित करना है। आंकड़ों की मानें तो:

कुल लाभार्थी घर: 2473

वर्तमान स्थिति: 1.50 करोड़ रुपये के शुरुआती बजट से काम तेजी से जारी है।

मिशन: जल जीवन मिशन और अमृत 2.0 के समन्वय से हर नल में शुद्ध जल पहुंचाना।

“अमृत 2.0 योजना के तहत नानकमत्ता में पेयजल संकट को जड़ से खत्म करने की तैयारी है। 48 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है। समय सीमा के भीतर काम पूरा कर हर घर को कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।-प्रेम सिंह टुरना, चेयरमैन नगर पंचायत नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर)

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

2 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago

उत्तराखंड में आफत की बारिश: कालसी-चकराता मार्ग बंद, मलबे में फंसी कार; चमोली में भूस्खलन के बाद BRO का त्वरित एक्शन

जौनसार-बावर की लाइफलाइन कालसी-चकराता रोड जजरेड और टोंस मोड़ पर बंद, दो मशीनें तैनात टोंस…

1 day ago

उत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले बड़ा एक्शन: चुनाव आयोग ने 17 राजनीतिक दलों को किया बैन

6 साल से निष्क्रिय और बिना दफ्तर वाली 17 गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों का रजिस्ट्रेशन रद्द…

1 day ago