UTTARAKHAND

मुख्य सचिव ने परखी विकास कार्यों की रफ्तार: अगस्त से शुरू होगी किच्छा एम्स में ओपीडी, जून तक पूरा होगा पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार

टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
पंतनगर
/किच्छा

प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को ऊधमसिंह नगर जनपद का सघन दौरा कर महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने किच्छा में निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि किच्छा एम्स का कार्य जुलाई तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए ताकि अगस्त से जनता के लिए ओपीडी सेवाएं शुरू की जा सकें।

पंतनगर एयरपोर्ट: 380 करोड़ से बनेगा अंतरराष्ट्रीय मानकों का हवाई अड्डा
मुख्य सचिव ने सबसे पहले पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर विस्तारीकरण कार्यों का जायजा लिया। डीजीएम (सिविल) अनूप गुप्ता ने बताया कि एयरपोर्ट के लिए 524.70 एकड़ भूमि आवंटित हो चुकी है और टीडीसी व विश्वविद्यालय की अधिग्रहित भूमि से भवनों व पेड़ों के हटाने का काम पूरा हो चुका है।

3000 मीटर का रनवे: अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रनवे तैयार किया जा रहा है।

आधुनिक सुविधाएं: नया टर्मिनल, हैंगर, आईएलएस (ILS), कार्गो और नाइट लैंडिंग की सुविधा विकसित की जाएगी।

चारदीवारी का काम: जून तक बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।

NH शिफ्टिंग: एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट की जद में आ रहे नेशनल हाईवे को शिफ्ट करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

किच्छा एम्स: जुलाई तक काम पूरा करने की डेडलाइन
इसके बाद मुख्य सचिव ने किच्छा में 351 करोड़ की लागत से बन रहे 280 बेड वाले सेटेलाइट एम्स का निरीक्षण किया। उन्होंने सीपीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों को श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाकर कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।

अगस्त से इलाज: एम्स ऋषिकेश की निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने भरोसा दिलाया कि जुलाई में भवन मिलते ही अगस्त से ओपीडी शुरू कर दी जाएगी।

विशेषज्ञ सेवाएं: यहाँ 10 ओटी, 30 आईसीयू बेड के साथ कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और न्यूरोलॉजी जैसे विभाग संचालित होंगे।

आवासीय परिसर: अधिकारियों ने बताया कि आवासीय भवनों का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

विकास कार्यों में जनपद ने मारी बाजी
मुख्य विकास अधिकारी (CDO) दिवेश शाशनी ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि जनपद को जनमन योजना में देश में दूसरा स्थान मिलने पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है। साथ ही, 229 ग्राम पंचायतों के टीबी मुक्त होने पर राज्यपाल ने भी जिले को सराहा है। मुख्य सचिव ने ‘वर्ल्ड ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे:
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी सहित एनएचएआई और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

1 min ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

32 mins ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

3 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago

उत्तराखंड में आफत की बारिश: कालसी-चकराता मार्ग बंद, मलबे में फंसी कार; चमोली में भूस्खलन के बाद BRO का त्वरित एक्शन

जौनसार-बावर की लाइफलाइन कालसी-चकराता रोड जजरेड और टोंस मोड़ पर बंद, दो मशीनें तैनात टोंस…

1 day ago