नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल)। नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। गुरुवार 11 जून को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शहीद भगत सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) नरेंद्र नगर में मतगणना संपन्न हुई।
इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। दरअसल, कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन पत्र पहले ही खारिज हो जाने के कारण उनके सामने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं बचा था।
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नीरज कुमार के अनुसार, नगर पालिका के सात वार्डों में संपन्न हुए मतदान में कुल 8 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का प्रयोग किया।
इस चुनाव परिणाम के बाद नगर पालिका में सीटों के लिहाज से भाजपा और कांग्रेस दोनों को न नफा हुआ और न नुकसान। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा समर्थित 4 और कांग्रेस समर्थित 3 उम्मीदवारों ने सभासद की सीटों पर जीत दर्ज की है। बहुमत भाजपा के पक्ष में रहा है।
नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर में पूर्व में अन्य स्थानीय निकायों के साथ चुनाव अधिसूचना जारी नहीं हो पाई थी। इसका मुख्य कारण नया परिसीमन था, जिसके तहत कुंजापुरी के पास स्थित बडेड़ा गांव को पालिका क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव था। ग्रामीणों के कड़े विरोध और शिकायतों के कारण इस गांव को पालिका में शामिल नहीं किया गया, जिससे अधिसूचना टल गई थी।
वहीं, विपक्ष ने इस देरी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा के पास आरक्षित सीट के लिए कोई मजबूत दावेदार न होने के कारण जानबूझकर चुनाव को टाला गया ताकि बाद में सीट को सामान्य श्रेणी में लाया जा सके।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…