Categories: UTTARAKHAND

National Games: सीएम ने किया कुश्ती-हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा- खेल भूमि के रूप में स्थापित होगी देवभूमि

हरिद्वार: बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कुश्ती और हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सीएम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अब हमारी देवभूमि खेल भूमि के रूप में स्थापित होगी।

राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी एक बड़ा अवसर

सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर पुलिस लाइन रोशनाबाद के ग्राउंड में हेलिकॉप्टर से पहुंचे और गाड़ियों के काफिले के साथ स्टेडियम पहुंचे। वहां उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि आयोजन बेहद अच्छे तरीके से हो रहे हैं और अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी देवभूमि से शानदार अनुभव लेकर जा रहे हैं। राज्य में खेल सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है।

टॉप-10 में उत्तराखंड

सीएम ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन कर पदक तालिका में टॉप-10 में स्थान बनाया है, जबकि 37वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य 25वें स्थान पर था। यह बड़ी उपलब्धि दर्शाती है कि उत्तराखंड अब खेलों के क्षेत्र में मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतरीन अवसर मिलेंगे, जिससे उनका व्यक्तित्व और करियर दोनों विकसित होंगे। हरिद्वार और देहरादून में कई खेल संरचनाएं विकसित की गई हैं।

खेलों से ड्रग्स फ्री अभियान को मिलेगी ताकत

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल बच्चों को नशे और ड्रग्स की लत से बचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लक्ष्य को हासिल करने में खेल एक बड़ा माध्यम बनने वाला है।

कांवड़ यात्रा और चारधाम यात्रा की तैयारियां

सीएम ने 15 फरवरी से शुरू होने वाली शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि यह एक महत्वपूर्ण आयोजन है और इसके लिए अच्छी व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने चारधाम यात्रा की तैयारियों का भी जिक्र किया और बताया कि शीतकालीन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड आएंगे। 14 फरवरी को राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह हल्द्वानी में आयोजित होगा। साथ ही, 2027 में अर्धकुंभ और नंदा राज जात यात्रा की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।

हेत्तमपुर में संत रविदास की आरती

मुख्यमंत्री धामी हेत्तमपुर स्थित रविदास मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने संत शिरोमणि रविदास की आरती उतारी और उनकी जयंती पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि संत रविदास का जीवन बेहद प्रेरणादायी है और राज्य में उनकी जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है, जिससे आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा ले सकें।

स्टेडियम में भाजपा नेता और दरोगा में नोकझोंक

हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा को गेट पर रोके जाने पर सीआईयू में तैनात एसआई ऋतुरात रावत से तीखी नोकझोंक हो गई। दरोगा का पारा चढ़ गया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। भाजपा नेता बिना कोई टिप्पणी किए चुपचाप चले गए।

Tv10 India

Recent Posts

कर्णप्रयाग में आपदा पीड़ितों का हंगामा: 50 करोड़ के सुरक्षा कार्य की मशीनें रोकीं, बोले- पहले घरों का मुआवजा दो; सरकार का पुतला फूंका

कर्णप्रयाग (चमोली) | उत्तराखंड के कर्णप्रयाग स्थित बहुगुणा नगर में पिछले 4 सालों से भू-धंसाव (Land…

18 hours ago

देहरादून शूटआउट: मॉर्निंग वॉक पर मारे गए रिटायर्ड ब्रिगेडियर के परिवार ने मांगा 1 करोड़ का मुआवजा

देहरादून | देहरादून के मसूरी रोड पर 30 मार्च को हुए गोलीकांड में जान गंवाने वाले…

18 hours ago

अग्निवीर देश की सुरक्षा के लिए खतरा, युवाओं के भविष्य के लिए घातक

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस हस्ताक्षर यात्रा का चौथा चरण पहुंचा खटीमा खटीमा। उत्तराखंड…

19 hours ago

चमोली में प्रशासन का बड़ा एक्शन: गोपेश्वर में ‘आरोग्य अल्ट्रासाउंड सेंटर’ सील, रेडियोलॉजिस्ट मिला नदारद; रिकॉर्ड में भी भारी खामियां

गोपेश्वर (चमोली) | उत्तराखंड के चमोली जिले में भ्रूण लिंग परीक्षण और अवैध अल्ट्रासाउंड को रोकने…

19 hours ago