काठमांडू (नेपाल)। नेपाल में हो रहे आम चुनाव के बीच देश की अंतरिम प्रधानमंत्री Sushila Karki ने गुरुवार को मतदान कर लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश दिया। मतदान करने के बाद उन्होंने नागरिकों से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
बताया जा रहा है कि पिछले साल हुए Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के बाद नेपाल में यह पहला राष्ट्रीय चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में लगभग 1.89 करोड़ मतदाता 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा के लिए मतदान कर रहे हैं।
मतदान के दौरान सुशीला कार्की ने कहा कि देश में शांति और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी नागरिकों को मतदान प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम तक जारी रहेगा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
नेपाल में यह चुनाव राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि युवाओं के आंदोलन के बाद बनी अंतरिम व्यवस्था के तहत जनता नई सरकार चुन रही है।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…